फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: न्यूमेरिकल प्रश्नों को चरणबद्ध हल करने की डालें आदत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट भौतिक विज्ञान की परीक्षा में बेहतर अंक प्राप्त करने के लिए विद्यार्थियों को शुरू से ही सही रणनीति के साथ अध्ययन करना चाहिए। भौतिक विज्ञान में कुछ अध्याय विशेष रूप से महत्वपूर्ण होते हैं, जिनमें विद्युतस्थैतिकी, धारा विद्युत, चुंबकत्व, प्रकाशिकी तथा आधुनिक भौतिकी प्रमुख हैं। इन अध्यायों से परीक्षा में अधिक प्रश्न पूछे जाते हैं, इसलिए इन पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन


विद्यार्थियों के लिए तैयारी के यह टिप्स कन्या इंटर कॉलेज धामपुर की भौतिक विज्ञान प्रवक्ता रुचिका यादव ने दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा की तैयारी के लिए सबसे पहले संपूर्ण पाठ्यक्रम को ध्यानपूर्वक पढ़कर एक स्पष्ट अध्ययन योजना बनाना अत्यंत आवश्यक है। कहा कि एनसीईआरटी एवं यूपी बोर्ड की निर्धारित पाठ्यपुस्तकों को ही अध्ययन का मुख्य आधार बनाना चाहिए। बताया कि न्यूमेरिकल प्रश्नों में सफलता के लिए सभी सूत्रों को अच्छी तरह याद करना और उनका नियमित अभ्यास करना जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों को सलाह दी कि नियमित अध्ययन, समय प्रबंधन और आत्मविश्वास के साथ तैयारी करने पर भौतिक विज्ञान विषय में अच्छे अंक प्राप्त किए जा सकते हैं।
सभी सूत्रों की अलग कॉपी बनाकर करें नियमित अभ्यास
रुचिका यादव ने कहा कि विद्यार्थियों को सभी महत्वपूर्ण सूत्रों की एक अलग कॉपी बनानी चाहिए। प्रश्नों को स्टेप-वाइज हल करने की आदत डालनी चाहिए। साथ ही इकाइयों और चिन्हों का सही प्रयोग करना भी आवश्यक है, क्योंकि छोटी-छोटी गलतियां अंक कटौती का कारण बनती हैं।
विज्ञापन

डायग्राम प्रस्तुत करने से अतिरिक्त लाभ मिलेगा
उन्होंने कहा कि परीक्षा में साफ-सुथरे, सही लेबल वाले डायग्राम प्रस्तुत करने से अतिरिक्त लाभ मिलता है। इसके अलावा पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों का अभ्यास करने से परीक्षा पैटर्न समझने में मदद मिलती है और आत्मविश्वास बढ़ता है।
विज्ञापन

ये टिप्स भी जरूरी
-सबसे पहले पूरा सिलेबस ध्यान से पढ़ें और योजना बनाएं
-महत्वपूर्ण अध्यायों पर विशेष ध्यान दें
-न्यूमेरिकल प्रश्नों को स्टेप-वाइज हल करने की आदत डालें
-सभी डायग्राम साफ, स्पष्ट और लेबल सहित बनाएं
-पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों का अभ्यास अवश्य करें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें