बिजनौर। माध्यमिक स्कूलों की जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में तीन टीमों ने भाग लिया। चांदपुर, नगीना, अफजलगढ़ क्षेत्रों ने प्रतियोगिता में भाग नहीं लिया। प्रतियोगिता पर बिजनौर ने कब्जा किया।
जीआईसी में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य सुरेश चंद्र शर्मा ने बॉल खेलकर किया। पहले मैच में बिजनौर ने निर्धारित दस ओवर में 90 रन बनाए। नजीबाबाद लक्ष्य का पीछा कर आठ ओवर में ही 67 रन पर ऑल आउट हो गई।
दूसरे मैच में नजीबाबाद ने पहले बल्लेबाजी कर 65 रन बनाए, लेकिन धामपुर की टीम आठ ओवर में 42 रन पर ही ढेर हो गई। तीसरे मैच में बिजनौर ने छह विकेट पर 70 रन बनाए। बिजनौर और नजीबाबाद के बीच हुए फाइनल में
बिजनौर ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी कर 72 रन बनाए। जबकि नजीबाबाद 51 रन पर ही सिमट गई। बिजनौर ने 21 रन से प्रतियोगिता जीती। आयोजन में खेल शिक्षक मनोज कुमार, जैनेंद्र आदि रहें।
मंडावली में आयोजित हुई प्रतियोगिता
धारूवाला। किसान इंटर कॉलेज मंडावली में आयोजित जिला स्तरीय एयर रायफल शूटिंग प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में अंकित कुमार तथा जूनियर वर्ग में शाह हुसैन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
जबकि एयर पिस्टल प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में अफजल व जूनियर वर्ग में सुहेल प्रथम रहे। किसान इंटर कॉलेज में आयोजित जिला स्तरीय एयर रायफल शूटिंग प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में किसान इंटर कॉलेज मंडावली के अंकित कुमार प्रथम व डीएवी इंटर कॉलेज के अस्मान कौशिक द्वितीय स्थान पर रहे।
जूनियर वर्ग में किसान इंटर कॉलेज के शाह हुसैन प्रथम व हिमांशु पटवारी द्वितीय रहे। एयर पिस्टल के सीनियर वर्ग में किसान इंटर कॉलेज के अफजल प्रथम व फैसल द्वितीय रहे। जूनियर वर्ग में किसान इंटर कॉलेज के सुहेल प्रथम व आयुष शर्मा द्वितीय रहे। प्रतियोगिता का शुभारंभ उप प्रधानाचार्य राजकुमार ने किया। शक्ति श्योराज रेंज शूटिंग के अध्यक्ष बलजीत सिंह, शिक्षक बीरेंद्र सिंह, आदि ने किया।