फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दक्षिण अफ्रीका से भारत आने के लिए इसलिए मजबूर हुआ मैजुल, इस देश में अब 2031 तक नहीं मिली एंट्री

Mon, 20 Apr 2026 10:25 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

बिजनौर निवासी संदिग्ध मैजुल साउथ अफ्रीका से आया तो उसे दिल्ली एयरपोर्ट पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। रविवार को पुलिस ने मैजुल का चालान करते हुए अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि भारत में उसके खिलाफ केस दर्ज होने और लुक आउट नोटिस जारी होने के बाद साउथ अफ्रीका में उसका वीजा रद्द करने के साथ ही 2031 तक के लिए बैन कर दिया गया है।
विज्ञापन
संदिग्ध मैजुल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश विरोधी गतिविधियों में शामिल रहा मैजुल वीजा रद्द होने पर दक्षिण अफ्रीका से भारत आने को मजबूर हुआ। दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरते ही बिजनौर पुलिस ने मैजुल को गिरफ्तार कर लिया था। रविवार को पुलिस ने चालान करते हुए अदालत में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


नांगल थानाक्षेत्र के गांव सौफतपुर निवासी मैजुल पिछले पांच साल से दक्षिण अफ्रीका में सैलून का काम करता था। पांच वर्ष से वह घर नहीं आया था। पिछले साल मैजुल उस समय सुर्खियों में आया जब उसके खिलाफ नांगल थाने में केस दर्ज हुआ। 

बीते नवंबर में मेरठ के गांव सठला निवासी आकिब ने इंस्टाग्राम के जरिये वीडियो कॉल की। इसमें मैजुल भी जुड़ा था जिसमें आकिब ने एके-47 और हैंड ग्रेनेड का प्रदर्शन किया था। वीडियो के वायरल होने के बाद 23 नवंबर को नांगल थाने में मामला दर्ज हुआ था। 
विज्ञापन

असलहा प्रदर्शन वाला वीडियो में मैजुल, आकिब, आजाद और उवैद मलिक जुड़े थे। पुलिस और एटीएस की जांच में सामने आया था कि इनका आतंकी कनेक्शन है जो पाकिस्तानी हैंडलरों के संपर्क में आकर भारत में रेल संचालन में गड़बड़ी, धार्मिक गुरुओं पर हमला और देश विरोधी क्रियाकलापों को अंजाम दिलाना चाहते थे। बिजनौर पुलिस ने उवैद मलिक निवासी  नगीना देहात, जलाल हैदर और समीर निवासी  नजीबाबाद को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। 

वीजा रद्द करने के साथ ही 2031 तक के लिए बैन
अब शनिवार को मैजुल साउथ अफ्रीका से आया तो उसे दिल्ली एयरपोर्ट पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। रविवार को पुलिस ने मैजुल का चालान करते हुए अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि भारत में उसके खिलाफ केस दर्ज होने और लुक आउट नोटिस जारी होने के बाद साउथ अफ्रीका में उसका वीजा रद्द करने के साथ ही 2031 तक के लिए बैन कर दिया गया है।

संदिग्ध आतंकी आकिब व आजाद के पासपोर्ट निरस्त
दुबई में बैठे संदिग्ध आतंकियों आकिब और आजाद के पासपोर्ट निरस्त करवा दिए गए हैं। जांच एजेंसी उन पर और शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। जिससे वह जांच एजेंसी की गिरफ्त में आ सके। इसके लिए गृह मंत्रालय की मदद से प्रक्रिया जारी है। उधर मॉड्यूल से जुड़े अन्य संदिग्धों को चिन्हित कर उनके खिलाफ सुबूत जुटाए जा रहे हैं। जल्द जांच एजेंसी कई और संदिग्धों की गिरफ्तारी कर सकती है।

 

वर्तमान में दोनों दुबई में, लुकआउट सर्कुलर हो चुका है जारी
एटीएस ने जिस आतंकी मॉड्यूल का खुलासा किया था उससे जुड़े तीन आरोपी विदेश में थे। जिसमें से साउथ अफ्रीका में रह रहे मैजुल की शनिवार को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तारी हो चुकी है। जैसे ही वह भारत लौटा था, वैसे ही पुलिस ने उसको धर लिया था। 

 

अब बिजनौर निवासी आकिब और आजाद की गिरफ्तारी बाकी है। ये दोनों दुबई में हैं। दोनों के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी हो चुका है। दोनों के पासपोर्ट भी निरस्त करवा दिए गए हैं।
विज्ञापन

कई और सोशल मीडिया अकाउंट मिले
मॉड्यूल पाकिस्तानी हैंडलर्स से सोशल मीडिया के जरिये जुड़े हुए थे। कई और ऐसे अकाउंट की जानकारी सामने आई है। जिसमें किंग डेविल 315 व रॉयल सॉकिब है। इसमें भी रेकी संबंधी चैट, ऑडियो और गूगल मैप संबंधी जानकारी साझा की गई थी। एटीएस ने मेटा से इससे संबंधी तमाम अहम जानकारी मांगी है। जिससे अकाउंट ऑपरेट करने वालों की असल पहचान, मोबाइल नंबर आदि मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें