नांगलसोती/नजीबाबाद(बिजनौर)। मैजुल बोला मैंने नहीं आकिब ने लाइव आकर एके-47 दिखाई थी। पुलिस ने मैजुल से संपर्क साधा तो इस बात का खुलासा हुआ। मैजुल ने पुलिस को बताया कि आकिब मेरठ का रहने वाला है। हालांकि अभी तक वास्तविक पता नहीं मिल पाया है।
गांव सौफतपुर निवासी मैजुल पिछले तीन वर्षों से साउथ अफ्रीका में रहकर सैलून का काम करता है। उसका पिता शौकीन दुबई में रहता है। मैजुल की एके-47 और ग्रेनेड के साथ इंस्टाग्राम पर प्रदर्शन करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वीडियो के आधार पर शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
नांगल थाना प्रभारी सत्येंद्र मलिक ने बताया कि मैजुल से संपर्क साधा गया था। मैजुल ने पुलिस को बताया कि मेरठ का रहने वाले आकिब की उसकी संग इंस्टाग्राम पर वीडियो पर बात हो रही थी। वीडियो कांफ्रेस में उन दोनों समेत तीन लोग जुड़े।
इसमें तीसरे व्यक्ति ने कहा कि आकिब कुछ दिखाओं, इसके बाद आकिब ने एके 47 और ग्रेनेड दिखाए थे। फिलहाल आकिब यूएई में रहकर ड्राइवर का काम करता है। पुलिस की जांच में सामने आया कि मैजुल और आकिब आपस में इंस्टाग्राम के जरिए एक दूसरे से जुड़े हुए हैं। पुलिस व साइबर सेल मामले की छानबीन में जुटी है।
सीओ नितेश प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मैजुल से संपर्क किया गया कि वीडियो में मेरठ के रहने वाले आकिब ने हथियार दिखाए थे। मैजुल ने बताया आपके उसका 2 वर्ष से इंस्टाग्राम फ्रेंड है। वह सऊदी अरब में ड्राइवर है। आकिब जब लाइव हथियार प्रदर्शित कर रहा था तब वह भी जुड़ गया था ।
................
गांव पहुंची खुफिया विभाग की टीम
खुफिया विभाग की टीम ने रविवार को मैजुल के गांव पहुंचकर उसकी मां से जानकारी की। मैजुल की मां यासमीन, उसके दो बेटे फैजान और शहजान घर पर थे। खुफिया विभाग की दो सदस्यीय टीम ने यासमीन के पति और मैजुल के बारे में जानकारी की। पति का मोबाइल नंबर भी परिवार से लिया।
............................
प्रथम दृष्टया खाते सामान्य हैं
नजीबाबाद। साउथ अफ्रीका में एक-47 और ग्रेनेड लहराने का वीडियो वायरल होने के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने मैजुल के परिवार के बैंक अकाउंट खंगाले। परिवार के पीएनबी के खाते में फिलहाल सामान्य स्थिति पाई गई है। पुलिस अभी पड़ताल में जुटी है।