महाशिवरात्रि के साथ होगा शनि प्रदोष व्रत, होगी अमृत वर्षा
सिविल लाइन स्थित धार्मिक संस्थान विष्णुलोक के ज्योतिषविद् पंडित ललित शर्मा ने बताया कि इस साल महाशिवरात्रि पर सूर्य, चंद्रमा, शनि कुंभ राशि में विराजमान रहेंगे। जिससे त्रिग्रही योग बन रहा है। इस दिन शनि प्रदोष व्रत भी है। भगवान शिव को प्रदोष व्रत और महाशिवरात्रि दोनों दिन अत्यंत प्रिय है। ये दोनों व्रत एकसाथ होने से मनुष्य के जीवन में सुख शांति की अमृत वर्षा होती है। ये साल का पहला शनि प्रदोष व्रत है। शनि प्रदोष व्रत संतान की कामना के लिए किया जाता है। इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहा है। इस दिन अविवाहित कन्याओं को अच्छा वर प्राप्त करने के लिए माता पार्वती की उपासना करनी चाहिए।
यह भी पढ़ें: Meerut News Live: बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक्सप्रेस वे पर आग का गोला बनी कार
रुद्राक्ष माला के साथ इन मंत्रों का करें जाप, मिलेगा इच्छाफल
ओम तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि तन्नो रुद्र: प्रचोदयात
ओम उमामहेश्वराभ्यां नम:
ओम नम: शिवाय मृत्युंजय महादेवाय नमोस्तुते।