फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में महंतराज का श्रीगणेश

Sun, 19 Mar 2017 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद में भाजपा गजरौला पाईमार मंडल की ओर से महंत आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बनने की खुशी में बाइक रैली निकाली गई। भाजपाइयों ने मिठाई बांटकर खुशी व्यक्त की।
विज्ञापन

भाजपा गजरौला पाईमार मंडल के मंडल अध्यक्ष ठाकुर ज्ञानेंद्र, कुलदीप कश्यप, अवनीश जोशी, ईशम सिंह, कुमुद कुमार, जगदीश जोशी, संदीप तायल, नितेश त्यागी, हिमांशु राजपूत, विक्रांत चौधरी के नेतृत्व में भाजपाइयों ने भाजपा नेता अरविंद शर्मा के आवास से विजय रैली निकाली। पंकज शर्मा, राकेश चौधरी, सुमंत, वरुण अत्रेय, डॉ.रितेश, उदय चौधरी, संदीप जोशी, सतीश, कुलदीप, हनीफ अखलाक, बलराज त्यागी, मदन प्रजापति, हेमेंद्र राणा, तरुण शर्मा आदि ने आदर्शनगर, तातारपुर लालू, सुभाष नगर, सीकेआई चौक से विजय रैली निकाली।
रविवार दोपहर महंत आदित्यनाथ सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के चलते भाजपाइयों ने तिरंगा और भगवा ध्वज के साथ रेलवे स्टेशन से हर्ष रैली निकाली। रैली का नेतृत्व विपिन अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, रणधावा सिंह, परविंदर सिंह, लवली चौधरी, अमित सिंघल, आशीष गुप्ता, अमनदीप धवन सहित अनेक भाजपा के युवा कार्यकर्ताओं ने किया। भाजपा नगर अध्यक्ष अजय माहेश्वरी, वरिष्ठ भाजपा नेता शंभूनाथ कौशिक, राजीव अग्रवाल, सरदार जसवीर सिंह ने महंत आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने पर खुशी व्यक्त की। उधर संघ के विपिन महेंद्रा, महावीर प्रसाद, अंशुल मेहरा, द्रवित गुप्ता, जयंत अग्रवाल, यशवंत, सुभाष कुमार, संतकुमार ने नरेंद्र मोदी का आभार जताया। नांगल ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष वीरेंद्र शर्मा के नेतृत्व में नांगल मुख्य बाजार और सुधीर भुईयार के नेतृत्व में गांव खानपुर में जश्न मनाया गया। यहां गोपाल शर्मा, विनोद चौधरी, योगेंद्र सिंह, हेमेंद्र सिंह, राजपाल सिंह, रोहित कुमार, लाल सिंह शामिल हुए। उधर, मंडावली क्षेत्र में डॉ.चरण सिंह, सुनील त्यागी, आदेश, ईशम आदि ने जुलूस निकाला। 
विज्ञापन

वहीं अफजलगढ़ में मुकेश शर्मा, भीम सिंह रावत, विनीत विश्नोई, देवराज गहलौत, मोनू माहेश्वरी, सलीम अंसारी, शमीम अहमद, डॉ. विमल गुप्ता, आकाश, जितेंद्र तोमर,  मनोज माहेश्वरी, डॉ. विश्वास, अरुण विश्नोई ने खुशी मनाई। उधर गांव गढ़वावाला में जश्न में तेजपाल सिंह,  हेमराज सिंह, प्रेमपाल सिंह, रोहताश सिंह, महावीर सिंह, इशरार कस्सार उर्फ आडवानी, धर्मपाल, यशपाल शामिल रहे। हरेवली में मिठाइयां बांटी गईं। यहां गजेंद्र प्रजापति, विजय सिंह, हेमपाल सिंह, डॉ.  राकेश, डॉ. संजय सैनी, धनजीत, शीशराम, जयवीर, थम्मन, गजेंद्र, मोहन सिंह  मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें