फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीरे के दामों में 250 गुना की वृद्धि

Sun, 14 Apr 2019 12:30 AM IST
Deepak Sharma अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर
विज्ञापन
सांकेतिक
विज्ञापन
बिजनौर में  पेराई सत्र के शुरूआती दामों के मुकाबले शीरे के दाम 250 गुना की वृद्धि हुई है। एक रुपये प्रति क्विंटल बिकने वाला शीरा अब 250 रुपये प्रति क्विंटल पर बिक रहा है। एथनॉल बनना शुरू होने से अभी शीरे के दाम और बढ़ने की संभावना है। शीरे के दाम बढ़ने से चीनी मिलों को बहुत राहत मिलेगी और किसानों का गन्ना बकाया भुगतान भी समय से होगा।
विज्ञापन

बीते करीब डेढ़ साल से चीनी और शीरे के दामों भारी गिरावट थी। चीनी के दाम चार हजार रुपये से गिरकर ढाई हजार रुपये क्विंटल रह गए थे। शीरे का बाजार तो खत्म ही हो गया था। करीब 400 रुपये क्विंटल बिकने वाले शीरे के दाम सीजन की शुरुआत में एक रुपये प्रति क्विंटल रह गए थे।  शीरा बेचने पर जितनी रकम मिलती थी, उससे ज्यादा का किराया व मजदूरी मिलों को देनी पड़ रही थी। शीरे का इस्तेमाल अल्कोहल बनाने में होता है। आसवनी इकाइयों के पास पिछले पेराई सत्र का ही शीरा मौजूद था। गन्ना विभाग के सूत्रों के मुताबिक अब यह शीरा खत्म हो गया है। एक क्विंटल गन्ने से करीब 13 किलो चीनी तक बनती है। इसके अलावा करीब 30 किलोग्राम खोई व साढ़े चार किलोग्राम शीरा बनता है। बिलाई चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक परोपकार सिंह के अनुसार शीरे के दाम पहले से बेहतर हुए हैं। बाजार से लगता है कि शीरे के दाम और बढ़ेंगे। इससे चीनी मिलों को राहत मिलेगी। चीनी के दाम भी बढ़ने चाहिए।
विज्ञापन

चीनी मिल        शीरा स्टॉक
बिजनौर           49102.40
चांदपुर            59429.90
बिलाई            109634.60
बरकातपुर        161102
धामपुर            146881
अफजलगढ़        49437.50
बुंदकी            89404
नजीबाबाद        92170.90
स्योहारा        324484.50
नोट: शीरा स्टॉक क्विंटल में है। ये आंकड़े चीनी मिलों से लिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें