मार्ग दुर्घटना में मौत की मजिस्टीरियल जांच शुरू
नजीबाबाद। जिला मजिस्ट्रेट में 25 फरवरी 2022 को नजीबाबाद डिपो की रोडवेज बस से एक व्यक्ति की मौत प्रकरण में मजिस्टीरियल जांच के निर्देश दिए हैं।
परिवहन निगम नजीबाबाबाद डिपो की बस संख्या यूपी 20 एएन 3086 से नजीबाबाद निवासी अनीस पुत्र अब्दुल हमीद की मृत्यु हुई थी। परिवहन आयुक्त द्वारा मृतक व घायलों के आश्रितों को आर्थिक सहायता के संबंध में जिला मजिस्ट्रेट ने उपजिला मजिस्ट्रेट के माध्यम से मजिस्टीरियल जांच के निर्देश दिए हैं।
उपजिला मजिस्ट्रेट ने घटना के संबंध में किसी भी व्यक्ति एवं पुलिस आदि से कोई भी जानकारी या साक्ष्य के लिए 20 मई 2022 से पूर्व किसी भी कार्य दिवस में प्रात: 10 बजे से सायं पांच बजे के बीच अपने साक्ष्य लिखित और मौखिक प्रस्तुत करने की सलाह दी है। संवाद