फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैन और मैजिक की टक्कर में नौ घायल

Fri, 14 Oct 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
नगीना  में  नगीना-बुंदकी मार्ग पर मारुति वैन और टाटा मैजिक की टक्कर में चार महिलाओं समेत नौ लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी नगीना भर्ती कराया गया, जबकि गंभीर रूप से घायल वैन के ड्राइवर को बिजनौर रेफर किया गया।
विज्ञापन

नगीना-बुंदगी मार्ग पर बुधवार रात मारुति वैन और टाटा मैजिक की टक्कर हो गई। टाटा मैक्स गाड़ी जसपुर से हरिद्वार जा रही थी जबकि मारुति वैन हरिद्वार से ठाकुरद्वारा जा रहे थे। टक्कर में टाटा मैक्स में बैठे थाना जसपुर के गांव मजरा निवासी होरी सिंह (48), पितांबर सिंह (17) पुत्र ऋषिपाल, बलवीर सिंह (47), महीपाल (46) घायल हो गए। वैन में सवार ड्राइवर राम सिंह पुत्र महावीर सिंह, उषा देवी पत्नी लाल सिंह, गंगादेई (55), बीना (30) पुत्री वेद प्रकाश, रोहिता (14) पुत्री लाल सिंह चोटिल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें