नजीबाबाद के नीलकंठ महादेव मंदिर रमेश नगर पर भजन-कीर्तन प्रस्तुत करतीं महिलाएं।
- फोटो : NAZIBABAD
भक्ति गीतों के साथ मनाया माघ पूर्णिमा पर्व
नजीबाबाद। माघ पूर्णिमा और रविदास जयंती पर नीलकंठ महादेव मंदिर पर महिलाओं ने भजन-कीर्तन से वातावरण भक्तिमय बना दिया।
रमेशनगर में स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर में माघ पूर्णिमा और रविदास जयंती पर पूजा-अर्चना के साथ भक्ति संगीत के कार्यक्रम आयोजित किए गए। पंडित सुनील शर्मा ने मंत्रोच्चारण के साथ माघ पूर्णिमा पर पूजन कराया। उन्होंने माघ पूर्णिमा के धार्मिक महत्व की भी जानकारी दी। महिलाओं ने माघ पूर्णिमा पर शिव आरती सहित भक्ति संगीत के कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
भक्ति संगीत के कार्यक्रम में सुमन वर्मा, शशि, शालिनी वर्मा, उर्मिला देवी, सविता, सुधा रानी, शकुंतला वैश्य, प्राची, सुनीता, नीलम, मुन्नी, मोना, अल्का, माला वर्मा सहित अनेक महिलाओं भाग लिया। आरती और प्रसाद वितरण से कार्यक्रम का समापन हुआ।