किरतपुर। गढ़वाल एक्सप्रेस के स्टॉपेज की मांग को लेकर चल रहा साप्ताहिक धरना जारी है।
रविवार को बसी किरतपुर रेलवे स्टेशन परिसर में 221 वां साप्ताहिक सांकेतिक धरना दिया गया। सत्याग्रह संकल्प अभियान के संयोजक तलहा मकरानी ने बताया कि किरतपुर में गढ़वाल एक्सप्रेस ट्रेन का स्टॉपेज न होने से क्षेत्रवासियों को दिल्ली, मेरठ, गाजियाबाद आदि स्थानों पर आवागमन में काफी परेशानी होती है। उन्होंने बताया कि वे अब तक किरतपुर रेलवे स्टेशन परिसर में 221 साप्ताहिक सांकेतिक धरने दे चुके हैं। उन्होंने कई बार प्रधानमंत्री, रेल मंत्रालय, बड़ौदा हाउस, डीआरएम आदि को पत्र भेजकर इसकी मांग की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि जब तक समस्या का समाधान नहीं होता तब तक साप्ताहिक धरना जारी रहेगा। बताया कि नगीना के पूर्व सांसद डा. यशवंत सिंह के नेतृत्व में रेल मंत्रालय में पांच बार भेंट कर मांग पत्र दिया गया है। इसके अलावा नगीना के वर्तमान सांसद गिरीश चंद्र 200 वें साप्ताहिक 24 घंटे चले धरने में शामिल होकर गढ़वाल एक्सप्रेस ट्रेन का स्टॉपेज दिलाने का भरोसा दिला चुके हैं, लेकिन कुछ नहीं हुआ। धरनास्थल पर तलहा मकरानी, सतीश चंद्र शर्मा, हकीम शमीम अख्तर, मिर्जा मुब्बशिर बेग, शनावर किरतपुरी, शादाब अफजल, मोहम्मद आबिद, वरिष्ठ पत्रकार दिलशाद अल्वी, कारी मेहरबान, मोहम्मद आसिफ, मोहम्मद जैद आदि शामिल रहे।