फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: मध्य प्रदेश पुलिस ने हल्दौर के सराफा बाजार में दी दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दौर । ट्रेनों के एसी कोच में चोरी को अंजाम देने वाले पूर्व सभासद हरवेंद्र सिंह उर्फ सनी को लेकर मध्य प्रदेश की रेल पुलिस हल्दौर पहुंची। आरोपी की निशानदेही पर सराफा बाजार में दबिश दी गई ताकि आभूषणों की बरामदगी हो सके। पांच घंटे तक तालाब में छिपकर पानी में कमल की डंठल से सांस लेने की वजह आरोपी देशभर में चर्चा में आ चुका है।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी सनी लंबे समय से ट्रेनों के एसी कोच में सफर करने वाले यात्रियों को निशाना बनाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। चोरी के बाद वह कीमती आभूषणों को कम कीमत पर स्थानीय और आसपास के सराफा कारोबारियों को बेच देता था। करीब एक सप्ताह पूर्व मध्य प्रदेश के जबलपुर-सिहोरा क्षेत्र में एक महिला यात्री का पर्स चोरी कर भागने के दौरान जीआरपी पुलिस ने आरोपी को नाटकीय ढंग से पकड़ लिया था। गिरफ्तारी के दौरान वह बचने के लिए एक गहरे तालाब में कूद गया था, जहां से पुलिस ने उसे बाहर निकालकर हिरासत में लिया। आरोपी की तलाश में भोपाल जीआरपी भी लगी हुई थी, जिसने बाद में उसे अपने कब्जे में लेकर पूछताछ शुरू की।
शनिवार को जीआरपी थाना भोपाल के उपनिरीक्षक मिथलेश भारद्वाज के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल राजेश शर्मा, अनिल सिंह तथा कांस्टेबल ब्रजेश विश्वकर्मा व सचिन जाट की टीम आरोपी को लेकर हल्दौर पहुंची। उसकी निशानदेही पर कई सराफा दुकानों पर दबिश दी गई और संदिग्ध लेनदेन की जांच की गई। पुलिस टीम स्थानीय थाने में डेरा डालकर मामले की गहन जांच में जुटी है और अन्य संभावित आरोपियों व खरीदारों की भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें