फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाउडस्पीकर बंद कराया

Thu, 19 Jan 2017 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर  जिले के शेरकोट थाने के एसओ देवपाल ने बताया कि ग्राम तैय्यब सराय में एक समुदाय के कुछ लोग बगैर परमिशन के लाउडस्पीकर लगाकर धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन करने का प्रयास कर रहे थे। शिकायत  मिलने पर उन्होंने मौके पर  पुलिस को भेजकर लाउडस्पीकर  को उतरवा दिया। 
विज्ञापन

कार्यक्रम का आयोजन कर रहे लोगों को हिदायत दी कि यदि उन्हें लाउडस्पीकर से धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन करना है तो इससे पहले वे एसडीएम से लिखित परमिशन लें, नहीं तो पुलिस बगैर परमिशन के लाउडस्पीकर नहीं बजाने देगी। गांव के हरि सिंह, ब्रह्मपाल सिंह, राजेश, सुखलाल, रामचंद्र, पप्पू, सतीश ने बताया कि वह गांव में चामुंडा देवी के स्थल पर भंडारे का आयोजन कर रहे थे। पूजा-पाठ करने को उन्होंने लाउडस्पीकर लगा दिया था, जिसे पुलिस ने मौके पर परमिशन न होने की बात कहते हुए बंद करा दिया। हिदायत दी कि यदि उनके द्वारा बगैर परमिशन के चालू किया गया तो कार्रवाई होगी। कार्रवाई के भय से बचने के लिए उनके द्वारा लाउडस्पीकर नहीं बजाया गया। वहीं नहटौर में पुलिस ने गांव जसमौरा में ग्रामवासियों के साथ मिलकर बैठक की। बैठक में आचार संहिता के दिशा निर्देशों के बारे में  बताया। आचार संहिता का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई। कोतवाल प्रेमवीर राणा ने जसमौरा पंचायत भवन में ग्रामवासियों की बैठक में कहा कि सभी  आपस में भाईचारा कायम करते हुए चुनाव में भाग लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें