फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैश के लिए आपाधापी

Thu, 19 Jan 2017 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
धामपुर एसबीआई में लगी ग्राहकों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बिजनौर के अफजलगढ़ में  नोटबंदी के 72 दिन बाद भी लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। प्रतिदिन बैंकों के बाहर लाइनों में लगना लोगों की रोजमर्रा की दिनचर्या बन गई है। सुबह आठ बजे से ही लोग बैंकों की लाइन में लग जाते हैं। कैश नहीं मिलने पर लोग निराश होकर घर लौट जाते हैं। नगर के अधिकांश बैंकों के एटीएम बंद है। 
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को भी बैंकों की स्थिति ऐसी ही रही। उपभोक्ता अतीक, सुहेल, संजीव, मनोज, जितेंद्र, सुनील, हरपाल, शकील, माजिद, यूनुस ने कहा कि पीएनबी और स्टेट बैंक से भी पर्याप्त कैश ग्राहकों को नहीं मिल पा रहा है, उनके सामने रोजमर्रा की समस्या और बच्चों के खर्च हर समय मुंह बांए खड़े हैं।  ग्राहक असमंजस में है। पता नहीं कब तक ऐसे हालात सामान्य होंगे। धामपुर, शेरकोट, रेहड़, हरेवली के बैँकों में भी कैश को लेकर लोगों में मारामारी मची है।  बैंकों के चैनल को दोनों हाथों से पकड़े लटके रहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें