फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा के प्रति छात्राओं को किया जागरूक

विज्ञापन
नजीबाबाद के गुरूकुल इंटरनेशनल एकेडमी में छात्राओं को जागरूक करती पुलिस। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
जलालाबाद। गुरुकुल इंटरनेशनल एकेडमी में अपराधों और सुरक्षा के प्रति छात्राओं को जागरूक किया गया। महिला पुलिसकर्मियों ने कहा कि यदि किसी छात्रा को विद्यालय आने-जाने में अराजकतत्वों द्वारा फब्तियां कसने से परेशानी होती है तो वे शिक्षकों, अभिभावकों और पुलिस को जरूर बताएं।
विज्ञापन

बुधवार को नजीबाबाद पुलिस की ओर गुरुकुल इंटरनेशनल एकेडमी में मिशन शक्ति तहत जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। एसआई कृष्णा दाहिमा ने छात्राओं से कहा कि वे किसी भी अप्रिय घटना पर चुप्पी न साधें, क्योंकि उनकी चुप्पी भविष्य में बड़ी घटना का कारण बन सकती हैं। उन्होंने छात्राओं को परेशान करने वाली बातों को अपनी सहेलियों, शिक्षकों व परिजनों से साझा करने सलाह दी। एसआई कृष्णा दाहिमा ने छात्राओं को कानून की जानकारी देते हुए हेल्पलाइन नंबर भी नोट कराए। इस अवसर पर एसआई अमित कुमार, महिला कांस्टेबल सुषमा चौधरी, प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें