फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर-घर जाकर कोरोना वायरस के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
नजीबाबाद के कमालपुर खाईखेड़ी में कोरोना वायरस के संबंध में महिलाओं को जागरूक करतीं आंगनबाड़ी का - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
घर-घर जाकर कोरोना वायरस के प्रति किया जागरूक
विज्ञापन

नजीबाबाद। बाल विकास परियोजना के आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से कोरोना वायरस के संबंध में ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है। कमालपुर खाईखेड़ी आंगनबाड़ी केंद्र की कार्यकर्ता गजाला परवीन ने क्षेत्र की महिलाओं और किशोरियों को कोरोना वायरस के संबंध में जागरूक किया।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गजाला परवीन गांव कमालपुर खाईखेड़ी ने घर-घर जाकर महिलाओं को कोरोना वायरस से बचने की सलाह दी। उन्होंने महिलाओं को हाथों को बार-बार धोने, नजला-जुकाम होने पर परिजनों व अन्य लोगों से दूरी बनाए रखने, योग्य चिकित्सक से स्वास्थ्य का परीक्षण कराने तथा सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करने की सलाह दी। गजाला परवीन ने किशोरियों और गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार लेने, शरीर में आयरन की पर्याप्त मात्रा बनाए रखने तथा बच्चों में कुपोषण कि समस्या पर अंकुश के लिए जागरूक रहने की सलाह दी। इस अवसर पर शाइस्ता, शबीना, अनीसा, रेशमा, इमराना और किशोरियों में सदफ, नजरा, इकरा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें