फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमधाम आश्रम के बच्चों ने निकाली जागरुकता रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
बाल श्रम रोकने के लिए किया जागरूक
विज्ञापन

नजीबाबाद। बालश्रम निषेध दिवस पर बालश्रम को रोकने के लिए चाइल्ड लाइन बिजनौर और प्रेमधाम आश्रम ने जागरुकता अभियान चलाया। बच्चों ने रैली निकालकर बालश्रम पर अंकुश लगाने के लिए लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन

चाइल्ड लाइन बिजनौर और प्रेमधाम आश्रम के बच्चों की जागरुकता रैली को जिला प्रोबेशन अधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रेमधाम आश्रम के निदेशक फादर शिबु थोमस ने कहा कि बच्चों से कोई ऐसा काम नहीं लिया जा सकता, जिससे उनके आत्मसम्मान को ठेस पहुंचे। बाल मजदूरी पूरी तरह से प्रतिबंधित है। उन्होंने लोगों से बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने की अपील की। चाइल्ड लाइन के जिला समन्वयक हिमांशु पाराशर ने 14 साल से कम आयु वर्ग के बच्चों से किसी भी प्रकार काम कराने पर लगे प्रतिबंध व इसके उल्लंघन पर मिलने वाले दंड को लेकर जानकारी दी। रैली में चाइल्ड लाइन के टीम सदस्य अनिल, आकाश, नवीन, मंजू शर्मा, जय कुमार, रश्मिलता एवं बाल संरक्षण अधिकारी रूबी गुप्ता, होली फैमिली स्कूल के विद्यार्थी और प्रेमधाम आश्रम बच्चे उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें