फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नुक्कड़ नाटक कर अधिकारों के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से किया जागरूक
विज्ञापन

अफजलगढ़। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस व मिशन शक्ति कार्यक्रम के समापन पर कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय कल्लूवाला में छात्राओं ने घरेलू हिंसा पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। रैली निकालकर महिलाओं को जागरूक किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सीओ सुनीता दहिया ने छात्राओं को महिला हेल्पलाइन की जानकारी देते हुए उनसे किसी संकट की घड़ी में आत्मरक्षा करने के बारे में बताया। बीईओ सुनील डबराल ने छात्राओं से स्वावलंबी बनने तथा उच्च शिक्षा ग्रहण कर स्कूल तथा देश नाम रोशन करने तथा देश सेवा करने का आह्वान किया। छात्राओं ने पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की तथा गांव में रैली निकालकर महिलाओं तथा बालिकाओं को जागरूक किया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्या क्षमा शर्मा, वैशाली, शमा, कौशल, बृजबाला, लता, यासमीन आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें