संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। विवेक कॉलेज के मैनेजमेंट विभाग के विद्यार्थियों ने चांदपुर क्षेत्र के गांव मिठनपुर में जल है तो कल है अभियान चलाकर जल संरक्षण करने के लिए जागरूक किया। विद्यार्थियों ने वॉल पेंटिंग एवं चित्रकारी के माध्यम से घर-घर जाकर जल संरक्षण के लिए प्रोत्साहित किया।
जागरूकता अभियान का शुभारंभ महाविद्यालय के चेयरमैन अमित गोयल ने किया। महाविद्यालय के सचिव दीपक मित्तल कहा कि जल सभी के जीवन का आधार है। कॉलेज निदेशक अनिल शर्मा ने कहा कि शुद्ध हवा एवं शुद्ध जल का संरक्षण हमारे जीवन की मूलभूत आवश्यकता है। ऐसी मुहिम लोगों में जल संरक्षण के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाती है। महाविद्यालय के समंवयक डॉ. हितेश शर्मा, प्राचार्य डॉ. सर्वेश कुमार शीतल ने भी जल संरक्षण अभियान के उद्देश्य बताए। वहीं गांव में अभियान के तहत विद्यार्थियों ने ग्रामीणों को कविताओं, संगीत के माध्यम से जल संरक्षण का महत्व समझाया। साथ ही भविष्य में पानी की बचत करने का संकल्प भी लिया। इस मौके पर प्रवक्ता विश्वजीत सिंह, द्यूती त्यागी, प्रियांशु सहरावत, नितिश वर्मा आदि मौजूद रहे।