फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: निरीक्षण में बीएसए समेत छह लिपिक रहे अनुपस्थित

Wed, 14 Jun 2023 12:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर में बीएसए कार्यालय के निरीक्षण के दौरान एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद सिंह को मिली गंदगी
विज्ञापन
-सभी अधिकारियों की जांच में 24 अफसर, कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए
विज्ञापन

फोटो

संवाद न्यूज एजेंसी

बिजनौर। डीएम के निर्देश पर सीडीओ, एडीएम प्रशासन, एडीएम वित्त एवं राजस्व ने विभिन्न कार्यालयाें का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान प्रभारी चिकित्साधिकारी जलीलपुर समेत कुल 24 अधिकारी, कर्मचारी अनुपस्थित मिले। सभी का एक दिन का वेतन काटने, विभागाध्यक्षों को उनका स्पष्टीकरण तलब करने के आदेश दिए हैं।
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार सिंह ने बीएसए कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान बीएसए जयकरन यादव समेत करीब छह लिपिक अनुपस्थित पाए गए। बाद में लिपिक ने बताया कि बीएसए किसी पत्रावली के संबंध में जिलाधिकारी कार्यालय गए हुए हैं। निरीक्षण के दौरान कार्यालय में गंदगी पाई। उन्होंने कर्मचारियों को साफ सफाई कराने के संबंध में निर्देश दिए। एडीएम अरविंद कुमार सिंह ने बीएसए को निर्देशित किया कि अन्य कर्मचारीगणों की अनुपस्थिति के संबंध में स्पष्टीकरण प्राप्त कर आवश्य कार्रवाई करने के निर्देश दिए। एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार सिंह ने बिजनौर नगर पालिका का निरीक्षण किया। इस दौरान आठ कर्मचारी आदि अनुपस्थित पाए।
विज्ञापन


-एडीएम प्रशासन, डीसीओ, सहायक चीनी आयुक्त ने किया निरीक्षण
अपर जिलाधिकारी प्रशासन विनय कुमार सिंह ने मंगलवार को जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया। इसके बाद कार्यालय सहायक चीनी आयुक्त का निरीक्षण किया। सहायक चीनी आयुक्त फील्ड में, कार्यालय में 06 नियमित कर्मचारी तैनात हैं, जिनमें सुखलाल सिंह आदेशिका वाहक उपस्थित पाये गए। अंकुर कुमार, कुलदीप सिंह, चंचल कुमार कनिष्ठ सहायक, विकास पाठक वाहन चालक एवं सुरेन्द्र सिंह आदेशिका वाहक अनुपस्थित पाए गए।


अस्पताल में मरीज मिला, परंतु उसके इलाज को नहीं मिला डाॅक्टर
बिजनौर। मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण बोरा ने शासकीय कार्यालयों एवं प्रतिष्ठानों में जन सुनवाई के माध्यम से समस्याओं के निराकरण, अधिकारियों, कर्मचारियों की समयपूर्वक उपस्थित का निरीक्षण किया। इस दौरान सीडीओ को अस्पताल में गंदगी मिली और वहां एक मरीज घायल अवस्था में पाया गया, जिसका इलाज करने के लिए वहां कोई चिकित्सक उपस्थित नहीं थे।
विज्ञापन

सीडीओ पूर्ण बोरा ने खण्ड विकास, बाल विकास, एनआरएलएम कार्यालयों, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान 8 अधिकारी व कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। उन्होंने अनुपस्थित पाये गए सभी अधिकारी/कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोकने और 3 दिन के अन्दर स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए। इसी क्रम में सीडीओ पूर्ण बोरा मंगलवार को विकास खण्ड कार्यालय जलीलपुर, बाल विकास परियोजना कार्यालय, जलीलपुर, उप्र राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन कार्यालय, ब्लाक जलीलपुर व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, जलीलपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया। डाॅ. जसप्रीत सिंह प्रभारी चिकित्साधिकारी, झान्वी लैब टेक्निशियन, राहुल चौधरी, ऋतु चौहान तथा सुनीता अनुपस्थित पाए गए। डाॅ. जसप्रीत चहल प्रभारी चिकित्साधिकारी से सम्पर्क करने का प्रयास किया गया, परन्तु उनसे सम्पर्क नहीं हो पाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें