चार्ट बनाकर कोरोना के प्रति किया जागरूक
नजीबाबाद। साहू जैन कालेज की एनएसएस के छात्र-छात्राओं ने चार्ट बनाकर लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक किया। उन्होंने चार्ट के माध्यम से लोगों को मास्क पहनने और सैनिटाइजर का प्रयोग करने की अपील की।
साहू जैन कालेज में प्राचार्य डा. एके मित्तल के नेतृत्व में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम अधिकारी डा. नीलम बालियान ने बताया कि एनएसएस छात्र-छात्राओं द्वारा 11 अप्रैल से महात्मा ज्योतिबा फूले के जन्म दिवस से 14 अप्रैल डा. भीराम आंबेडकर के जन्म दिवस तक कोविड-19 टीकाकरण उत्सव के उपलक्ष्य टीकाकरण, मास्क एवं सैनिटाइजर के अधिक उपयोग करने के लिए जागरूकता किया जा रहा है। छात्र-छात्राओं ने कोरोना के प्रति जागरूकता चार्ट बनाकर व्हाट्सएप ग्रुप और सोशल मीडिया पर लोगों को मास्क पहनने और सैनिटाइजर का प्रयोग करने की अपील की।
इस दौरान छात्र-छात्राओं स्नेहा, प्रवीन, आरती, अर्चना, मोहित, वैशाली, पवनप्रीत कौर, राहुल ने जागरूकता चार्ट प्रदर्शन भी किया। इस अवसर पर डा. बलराम सिंह, डा. जैगम हुसैन, डा. गौतम बनर्जी, डा. परमिल कुमार, डा. अनिल राजपूत, डा. पवन कुमार, डा. संतोष मिश्रा, डा. जयेश, डा. देवेंद्र मोर्या ने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।