फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर: एम.ए. द्वितीय वर्ष की छात्रा को बंधक बनाकर दो युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

Tue, 04 Jan 2022 11:48 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

आरोप है कि आरोपी लड़के पीड़ित छात्रा को जबरदस्ती गन्ने के खेत में ले गए तथा बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपियों ने छात्रा को जान से मारने की धमकी दी और निकल गए। 
विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में नगीना तहसील क्षेत्र के एक महाविद्यालय में एम ए द्वितीय वर्ष में पढ़ने वाली छात्रा के दोस्त को बंधक बनाकर दो लड़कों ने छात्रा के साथ बारी बारी से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने पीड़ित छात्रा की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया।

विज्ञापन

   
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एमए की छात्रा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया 3 जनवरी को वह अपने दोस्त मोनिश के साथ बाइक पर बैठकर पुरैनी में मजार पर चादर चढ़ाने गई थी। चादर चढ़ाने के बाद जब वह लौट रहे थे तब शाम करीब चार बजे पुरैनी लाइन किनारे गांव के दो लड़के मिले जिन्होंने मोटरसाइकिल रोक ली। 

यह भी पढ़ें: यूपी: बागपत में बड़े बिल्डर के घर आयकर विभाग का छापा, अखिलेश यादव का है करीबी
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पीड़ित छात्रा ने आरोप लगाया की उन लड़कों ने मोनिश को गन्ने व बेल्ट से पीटकर बांधकर डाल दिया। आरोप लगाया गया कि आरोपी लड़के पीड़ित छात्रा को जबरदस्ती गन्ने के खेत में ले गए तथा बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपियों ने छात्रा को जान से मारने की धमकी दी और निकल गए। 

पुलिस ने पीड़ित छात्रा की तहरीर पर दोनों आरोपियों ग्राम पुरैनी निवासी उमेर व इजहार के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें