फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक मुश्त हो गन्ना मूल्य भुगतान

Wed, 02 Mar 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। एक मुश्त गन्ना मूल्य भुगतान की मांग को लेकर भाकियू ने प्रदर्शन किया। यूनियन ने प्रमुख सचिव गन्ना को किसान विरोधी बताकर हटाने की मांग की। यूनियन ने मांगों को लेकर ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा।
विज्ञापन


गन्ना भुगतान को लेकर भाकियू मंगलवार को सड़कों पर उतरी। गन्ना समिति से कलक्ट्रेट तक प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष रामऔतार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि एक फरवरी को शासन से हुई वार्ता में 15 फरवरी तक एक मुश्त गन्ने का भुगतान करने का आश्वासन दिया गया।

किसान नेताओं ने इसके लिए प्रमुख सचिव गन्ना को जिम्मेदार ठहराते हुए तुरंत हटाने की मांग की। अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को दिए ज्ञापन में दूसरी मांग बजाज शुगर मिल बिलाई के मालिक कुशाग्र बजाज को गिरफ्तार करने की मांग शामिल है।
विज्ञापन


इस दौरान जिलाध्यक्ष रामऔतार सिंह, महासचिव दिगंबर सिंह, गिरीराज सिंह, यशवीर सिंह मंडल महासचिव, हुकम सिंह नंगली, राजेंद्र सिंह, सुनील प्रधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें