-कोहरे की दस्तक से अन्य वाहनों पर पर पड़ा असर
बिजनौर। कोहरे की दस्तक से यातायात भी प्रभावित भी रहा है। ट्रेेन से लेकर बस तक देरी से संचालित हो रहीं हैं। जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को कोहरा अधिक होने से लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस करीब एक घंटा देरी से बिजनौर स्टेशन पर पहुंची।
बिजनौर रेलवे स्टेशन पर लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस के पहुंचने का समय सुबह नौ बजे हैं। मगर सोमवार को कोहरा अधिक होने से यह ट्रेन सुबह करीब 10 बजे पहुंची। जिससे यात्रियों को एक घंटा ट्रेन का इंतजार करना पड़ा। इसके अलावा बसों की रफ्तार भी धीमी रही।
लगातार कोहरे की वजह से ट्रेन लेट होने की मामले सामने आ रहे हैं। ट्रेन काे पास कराने के चक्कर में दूसरी ट्रेनें भी देरी से संचालित हो रहीं हैं। जनवरी में ट्रेनों के आवागमन में काफी समस्या आएगी। स्टेशन मास्टर चंद्रशेखर शर्मा ने बताया कि कोहरे की वजह से लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस सोमवार को करीब एक घंटा देरी से पहुंची। अन्य ट्रेन अपने समय से स्टेशन पर पहुंची।