मंडावली में एक धार्मिक स्थल से लाउडस्पीकर उतरवाती पुलिस।
- फोटो : NAZIBABAD
धार्मिक स्थलों से उतरवाए लाउडस्पीकर
धामपुर/मंडावली। पुलिस अधीक्षक डॉ. धर्मवीर सिंह के निर्देश पर सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुपालन में धामपुर और शेरकोट पुलिस ने धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर उतरवाए। प्रत्येक धार्मिक स्थल पर केवल एक एक लाउडस्पीकर ही छोड़ा। बाकी सभी को उतरवा दिया ।
धामपुर कोतवाल का कहना है कि धामपुर नगर में करीब 30 धार्मिक स्थलों के लाउडस्पीकर को उतरवाया। धार्मिक स्थलों की कमेटियों के पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि वह निर्धारित आवाज पर ही बजाएंगे। अगर किसी ने आदेशों का उल्लंघन किया तो कार्रवाई होगी।
उधर, मंडावली पुलिस ने भी थानाध्यक्ष के नेतृत्व में मंगलवार देर शाम मंडावली समेत आस पास के ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित धार्मिक स्थलों पर एक से अधिक लगे लाउडस्पीकर उतरवाए। पुलिस क्षेत्र के सभी धर्मों के गुरुओं से स्वयं एक से अधिक लाउडस्पीकर होने पर धार्मिक स्थलों से उतारने की अपील की। संवाद