फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी जमीन की व्यवस्था कराएं लेखपाल : एसडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी जमीन की व्यवस्था कराएं लेखपाल : एसडीएम
विज्ञापन

धामपुर। एसडीएम विजय वर्धन तोमर ने तहसील क्षेत्र के लेखपालों, राजस्व निरीक्षकों को निर्देशित किया है कि प्रत्येक ग्राम सभा में पंचायत भवनों, सार्वजनिक शौचालयों, पानी की टंकी की स्थापना और खेल का मैदान बनेगा। इनके लिए गांवों में सरकारी जमीन की व्यवस्था करनी है। जहां भी सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे हैं। उन्हें हटाकर जमीन की व्यवस्था कराएं।
तहसील के सभागार में हुई बैठक में एसडीएम ने तहसीलदार को लेखपालों की टीम बनाकर अवैध कब्जा हटाने का अभियान तेज करने के निर्देश दिए। धामपुर और शेरकोट पालिका में अभी भी अवैध कब्जे चिह्नित नहीं हो सके हैं। उन्होंने जल्द अवैध कब्जों को चिह्नित करने के निर्देश दिए। तहसीलदार कमलेश कुमार ने बताया कि पालिका की संपत्ति को मिलान करने के बाद कंप्यूटर में फीड कराया जाए। जिससे फिर किसी प्रकार की परेशानी न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने किरारखेडी हलके के लेखपाल को तालाब की जमीन में गन्ने की फसल पर बुलडोजर चला कर जमीन को कब्जा मुक्त कराने के आदेश दिए। एसडीएम ने लेखपालों को ग्राम प्रधानों से संपर्क कर गांवों में स्थापित हो रहे भूसा बैंकों में भूसा बतौर दान के रूप में एकत्र कराने और खाली चारागाह की जमीन में चारे की बुवाई कराने के भी निर्देश दिए। बैठक में नायब तहसीलदार परमानंद श्रीवास्तव, रजिस्टार कानूनगो नरेंद्र चौहान, सुनील कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें