फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमल संदेश रैली निकाल किया शक्ति प्रदर्शन

Sun, 18 Nov 2018 12:29 AM IST
अमर उजाला/बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर में कमल संदेश बाइक रैली निकालते भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर में भाजपाइयों ने 2019 में फिर से केंद्र में सरकार बनाने व नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लेकर कमल संदेश बाइक रैली निकाली। रैली के दौरान यातायात्र व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो गई और शहर में जगह-जगह जाम लग गया।
विज्ञापन

प्रदर्शनी मैदान में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पैक्सफेड चेयरमैन सूर्यप्रकाश पाल ने कहा कि    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के विकास के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं। आज पूरी दुनिया भारत की ओर देख रही है। कहा कि आने वाला       समय भी भाजपा का ही है। जनता जब भाजपा के साथ है तो चुनाव भी भाजपा ही जीतेेगी। विधायक    कमलेश सैनी ने कहा कि भाजपा के सामने कोई नहीं है। उन्होंने कहा कि देश का चप्पा-चप्पा भाजपा के नारों से गूंज रहा है। सांसद भारतेंद्र     सिंह, लोकसभा प्रभारी अशोक कंसल आदि के नेतृत्व में रैली का आयोजन किया गया। रैली प्रदर्शनी चौक से होते हुए आवास विकास, तिमरपुर, आदोपुर, सेंट मेरी चौराहा, रेलवे फाटक, विदुर कुटी रोड, जौनी का चौराहा, रामलीला मैदान, मोहल्ला खत्रियान, राम का चौराहा, सदर बाजार होते हुए प्रदर्शनी चौक पर आकर समाप्त हुई। इस दौरान हस्तिनापुर के विधायक दिनेश खटीक, पुरकाजी के विधायक प्रमोद कुमार, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राममोहन अग्रवाल, भीष्म राजपूत, धीर सिंह, चांदपुर विधानसभा प्रभारी नीरज शर्मा, सुभाष वाल्मीकि, सांसद प्रतिनिधि दीपक गर्ग मोनू, महिला मोर्चे की जिला उपाध्यक्ष गार्गी अग्रवाल, विवेक कर्णवाल, महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष गार्गी अग्रवाल सतेंद्र सिंह, हेमेंद्र पाल सिंह, डा. तेजपाल वर्मा, आशीष अग्रवाल, डा.बीरबल सिंह, डा.भुवनेंद्र चौधरी, विकास अग्रवाल, पूनम गोयल, कविता चौधरी, विनय राणा, मानव सचदेवा आदि मौजूद रहे।

आपस में भिड़े भाजपाई
रैली में बिजनौर लोकसभा सीट के मीरापुर, पुरकाजी, हस्तिनापुर विधानसभा सीट के कार्यकर्ता भी शामिल हुए थे। मीरापुर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के दो गुट ग्राम प्रधानी की चुनावी रंजिश को लेकर बैराज रोड पर भिड़ गए। दोनों पक्षों में खूब मारपीट हुई।  दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पार्टी के झंडे ही बरसाने शुरू कर दिए।  वरिष्ठ पदाधिकारियों ने उनमें बीचबचाव कराया। इस दौरान अफरातफरी मची रही। भाजपा कार्यकर्ताओं के सामने यातायात नियम खत्म हो गए। कार्यकर्ताओं ने बिना हेलमेट लगाए ही बाइक दौड़ाईं। ट्रिपलराइडिंग भी करते रहे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री का आदेश बेअसर : बिना हेलमेट पहने ही रैली में शामिल हुए कार्यकर्ता
बिजनौर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा की कमल संदेश बाइक रैली में शामिल होने वाले पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से हरहाल में हेलमेट लगाने का आह्वान किया था। उन्होंने कहा था कि सभी नेता और कार्यकर्ता बिना हेलमेट के रैली में शामिल न हों लेकिन कमल संदेश बाइक रैली में मुख्यमंत्री के इस आदेश का पालन नहीं किया। बिना हेलमेट के ही सांसदों, विधायकों व कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकाली। भाजपा की कमल संदेश बाइक रैली में तो कार्यकर्ताओं ने बाइक पर ट्रिपल राइडिंग भी की गई। जिले भर में कुछ पदाधिकारी ही हेलमेट लगाकर रैली पहुंचे। ट्रिपल राइडिंग के कारण कई कार्यकर्ताओं को चोट भी लगी। रैली के दौरान जाम से लोगों को खासी परेेशानी हुई। पुलिस को व्यवस्था बनाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। चीनी मिलों में गन्ना लेकर जा रहे वाहनों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें