फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से भीगी खोई, कोल्हुओं में गन्ना पेराई पर लगी रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडावर। बारिश कोल्हुओं के लिए मुसीबत बनकर बरसी है। बारिश से कोल्हुओं का संचालन बंद हो गया है। मिलों में भी बारिश की वजह से नो केन की स्थिति है। मिल अफसरों ने इसे देखते हुए मिलों में सफाई शुरू करा दी है।
विज्ञापन

मंगलवार रात व बुधवार को पूरे दिन बारिश हुई। बुधवार रात को करीब एक घंटे तक मूसलाधार बारिश हुई। जिले में 600 से अधिक कोल्हू संचालित हैं। कोल्हुओं के संचालन के लिए ईंधन में खोई का ही इस्तेमाल किया जाता है। बारिश से खोई पूरी तरह भीग गई है। जिन मैदानों में खोई सुखाई जा रही थी, उनमें पानी भर गया है। जो खोई छप्पर के नीचे रखी थी, वह भी हल्की भीग गई है। अब इस खोई से तीन चार दिन में ही पेराई शुरू होने का अनुमान है। वहीं खेतों में भी पानी भर गया है। किसान भी अपना गन्ना मिलों को नहीं दे पा रहे हैं। इससे चीनी मिलें नो केन की स्थिति में आ गई है। इसे देखते हुए मिलों ने अपने यहां सफाई शुरू कर दी है। इस दौरान मशीनों की मरम्मत की जाएगी और साथ ही केनयार्ड में सफाई अभियान चलाया जाएगा। बारिश की वजह से खादर के खेतों में एक सप्ताह तक गन्ने की छिलाई बंद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें