फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान श्रीकृष्ण का शृंगार कर लगाया भोग

विज्ञापन
विज्ञापन
भगवान श्रीकृष्ण का शृंगार कर लगाया भोग
विज्ञापन

बिजनौर। जिले भर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार श्रद्धापूर्वक मनाय गया। मंदिरों को रंगीन लाइटों से सजाया गया। श्रद्धालु मंदिरों में पहुंचे और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए भगवान का पूजन किया। हालांकि मंदिरों में पहले की तरह भीड़ नहीं आई।
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर सुबह से ही मंदिरों पर भक्ति गीत बजते रहे। श्रद्धालुओं ने परिवार के छोटे बच्चों को कन्हैया और राधा बनाया। कई घरों में श्रद्धालुओं ने लड्डू गोपाल की स्थापना की। पांच अगस्त को अयोध्या में भूमि पूजन के अवसर पर की गई सजावट को मंदिरों से हटाया नहीं गया था। मंदिरों में रामडोल की भी स्थापना की गई। श्रद्धालुओं ने लड्डू गोपाल को झूला झुलाया। शाम के समय मंदिरों में श्रद्धालुओं की थोड़ी भीड़ आनी शुरू हुई। पहले श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मंदिर में श्रद्धालु पूरे परिवार के साथ आते थे। वे पंचमुखी हनुमान मंदिर, चौरासी घंटे वाला मंदिर, नगर पालिका चौक स्थित मंदिर, गीता नगरी स्थित मंदिर आदि में जाकर भगवान के दर्शन करते थे और सजावट देखते थे। लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। पहले कई मंदिरों में कलाकारों द्वारा झांकी भी प्रस्तुत की जाती थी लेकिन इस बार झांकियों का प्रदर्शन नहीं हुआ। गांव देहात के मंदिरों पर भी सजावट की गई। कोतवाली देहात क्षेत्र में श्री कृष्ण की जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। घरों में पकवान बनाए गए। पूजा अर्चना की गई। भगवान श्री कृष्ण की बाल स्वरूप विभिन्न झांकियां घरों में सजाई गईं। अफजलगढ़ और रेहड़ क्षेत्र में भी कोरोना संक्रमण के चलते सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन का पालन करते हुए क्षेत्र में जन्माष्टमी का त्योहार सादगी से मनाया गया। हालांकि कई स्थानों पर बुधवार को भी जन्माष्टमी मनायी जाएगी।

नगीना में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर सजा बड़ा मंदिर श्री मुक्तेश्वर नाथ।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें