कादराबाद/धामपुर। गांव कादराबाद में गणपति महोत्सव के उपलक्ष्य में महिला कीर्तन मंडली ने कीर्तन किया। भूतपर्व सैनिक कॉलोनी विजयनगर, कादराबाद, तुरतपुर आदि से महिलाओं ने कीर्तन में सहभागिता की। पंडित संपूर्णानंद ध्यानी के पूजा कराई। कार्यक्रम में सुमित्रा देवी, संतोष, रजनी, पुष्पा, राधा, विनीता, बबीता देवी आदि का सहयोग रहा। उधर, गांव अनवरपुर चंडिका में प्राचीन चंडी मंदिर प्रांगण में भंडारे का आयोजन किया गया। रामनाथ सिंह, वैद्य हरगोविंद सिंह, कमल जीत, संजय, विष्णु, नरेंद्र, हर्वेंदर आदि का सहयोग रहा।
नगीना में श्री गणेश मित्र मंडल ने गणेश महोत्सव पर मोहल्ला मुगलान में स्थापित भगवान श्री गणेश की मूर्ति की पूजा की। अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल, शीतल अग्रवाल, मोहित गर्ग, मुकुल गुप्ता आदि मौजूद रहे। हल्दौर स्थित श्री सिद्धि विनायक युवा समिति की ओर से बुधवार रात बाबा मंसादास मंदिर पर गायक कलाकार विपिन शर्मा, प्रशांत परदेसी व साधना सरगम ने भजन प्रस्तुत किए। बृहस्पतिवार को खाटू श्याम मंदिर पर पुजारी गोलू बाबा ने मुख्य यजमान संरक्षक दर्पण रावल, अर्पित रस्तोगी, वरुण अग्रवाल, ऋषभ रस्तोगी से पूजा कराई। वहीं, श्री गणेश सेवा समिति की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया। प्रवीण रस्तोगी, शाश्वत रस्तोगी, आलोक रस्तोगी, अमित चौहान, शिवम वर्मा आदि मौजूद रहे।
निराश्रित गोवंश की सेवा का लिया संकल्प : धामपुर के अनंत श्रीशिव शक्तिपीठ एवं संस्कारशाला आश्रम के आचार्य डॉ. दिनेश चंद्र भारद्वाज ने बताया कि इस वर्ष आश्रम में गणेश स्थापना की भांति ही निराश्रित गोवंश की स्थापना की गई। लोगों को गोवंश सेवा, संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। उनसे प्रतिदिन गोवंश की पूजा करने का संकल्प दिलाया गया। उन्होंने लोगों से गोवंश के लिए चारे, साफ सफाई और सेवा का कार्य करने को प्रेरित किया। अनंत चतुर्दशी पर भगवान गणेश को विसर्जन के लिए ले जाया जाएगा। लेकिन गोसेवा का यह कार्य निरंतर रूप से चलता रहेगा।
कादराबाद के शिव मंदिर में गणपति की पूजा अर्चना करते श्रद्धालु। संवाद
कादराबाद के शिव मंदिर में गणपति की पूजा अर्चना करते श्रद्धालु। संवाद
कादराबाद के शिव मंदिर में गणपति की पूजा अर्चना करते श्रद्धालु। संवाद