फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: जाम में लंबी दूरी के वाहन फंसे, यातायात हुआ प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नजीबाबाद। नगर क्षेत्र के हाईवे से जुड़े प्रमुख चौराहों पर दिनभर जाम लगा। लंबी दूरी के वाहन जाम में फंसे रहे। भारी वाहनों को आसपास के बाईपास मार्गों से निकाला गया।

भैया दूज से उमड़ी भीड़ दूसरे दिन भी जारी रहीं। सवेरे से ही हाईवे पर वाहन दौड़ना शुरु हो गए। मेरठ-पौड़ी और हरिद्वार-मुरादाबाद हाईवे के छोटे चौपहिया वाहनों को नगर क्षेत्र से और भारी वाहनों को बाईपास मार्ग से गुजारने के बावजूद बृहस्पतिवार को दिनभर जाम की स्थिति रहीं। रेलवे स्टेशन चौराहा, माल गोदाम तिराहा, कृष्णा टाॅकिज चौराहा, सीकेआई चौराहे पर दिनभर रुक रुककर जाम की स्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत सिनेमा और जलालाबाद फ्लाईओवर के जाम में फंसे वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ी। नगर सीमा के भीतर हाईवे पर स्थित कृष्णा टॉकीज चौराहा और रेलवे स्टेशन मार्ग देर शाम तक जाम से प्रभावित रहा। स्थानीय नागरिकों को जाम के बीच से आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।

जाम के बावजूद काटे चालान
नजीबाबाद। माल गोदाम तिराहे पर जाम की स्थिति के बावजूद यातायात पुलिस ने वाहन चालकों को रोककर चालान काटे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें