फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएचसी गेट पर ताला डाला

Sat, 08 Apr 2017 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
नहटौर में अस्पताल और ब्लॉक के कर्मचारियों में रास्ते को लेकर ठन गई है। दोनों विभाग के कर्मचारियों ने अपने अपने रास्तों के गेटों में ताले डालकर रास्ते बंद कर दिए हैं। रास्ते बंद होने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दोनों विभाग के कर्मचारी अपनी अपनी जिद पर अड़े हुए हैं। 
विज्ञापन

नहटौर कोतवाली मार्ग पर ब्लॉक परिसर की भूमि पर अस्पताल, पशु चिकित्सालय, कृषि बीज भंडार, ब्लॉक कार्यालय के अलावा बाल विकास परियोजना के कार्यालय बने हुए हैं। सभी कार्यालय एक-दूसरे के रास्ते से जुड़े हुए हैं।    

दीपक कुमार, साजिद हुसैन, कफील अहमद, कमल कुमार, अजय कुमार आदि लोगों का कहना है कि रास्तों को लेकर पूर्व में भी विवाद हो चुका है। ब्लॉक के कर्मचारियों ने सीएचसी को जाने वाले रास्ते पर बैरिकेट लगाकर बंद कर दी है। अस्पताल के कर्मचारियों ने कॉलोनी की दीवार तोड़कर अस्थाई रास्ता बना दिया था। प्रदेश में नई सरकार बनने पर सीएचसी के मुख्य रास्ते को   शुरू किया गया। दीवार तोड़कर बनाए रास्तेे को बंद करते हुए अस्पताल कर्मचारियों ने पीएचसी के एक रास्ते पर लगे गेट में ताला लगाकर बंद कर दिया।  
विज्ञापन



सीएचसी को जाने वाले मरीज ब्लॉक के  रास्ते से जाने लगे। उसके बाद ब्लॉक के कर्मचारियों ने भी अपने मुख्य मार्ग के गेट पर ताला लगाकर बंद कर दिया। इससे  वाहनों का ं बंद हो गया। केवल पैदल जाने का रास्ता छोड़ा   गया। दोनों विभाग के कर्मचारी अहम में मरीजों की जान  से खिलवाड़ कर रहे हैं। ब्लॉक के कर्मचारी दीवार बनाकर बंद किए रास्ते को खुलवाने की बात कह रहे हैं। 
वहीं नहटौर में ब्लॉक व अस्पताल के रास्तों के गेटों पर ताला लगाकर बंद करने के मामले में एडीओ पंचायत जसवंत सिंह का कहना है कि अस्पताल           कर्मचारियों ने ताला लगाकर पीएचसी का एक रास्ता बंद किया है। ब्लॉक के रास्ते के गेट को खुलवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें