फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज के गेट पर तालाबंदी कर दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
कॉलेज के गेट पर तालाबंदी कर दिया धरना
विज्ञापन

बिजनौर। वर्धमान कॉलेज में पुस्तकालय में किताब जमा करने गए एक छात्र से पुस्तकालय प्रमुख ने मारपीट कर दी। विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बैनर तले विद्यार्थियों ने कॉलेज में धरना शुरू कर दिया और कॉलेज के गेट पर तालाबंदी कर दी। विद्यार्थियों ने पुस्तकालय प्रमुख को बर्खास्त करने की मांग की है।
विज्ञापन

धरना दे रहे विद्यार्थियों के अनुसार बीए द्वितीय वर्ष का छात्र शुभम सोमवार को किताब पुस्तकालय में जमा करने गया था। आरोप है कि पुस्तकालय प्रमुख संजय त्यागी ने शुभम पाल के साथ मारपीट की। आरोप लगाया कि जब अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का प्रतिनिधिमंडल प्राचार्य सीएम जैन से बात करने गया तो प्राचार्य के सामने भी उन्होंने मारने की धमकी दी। इसके विरोध में प्राचार्य कार्यालय के बाहर धरना शुरू कर दिया गया है। कॉलेज के गेट पर भी तालाबंदी कर दी। पुस्तकालय प्रमुख संजय त्यागी के अनुसार शुभम पाल ने एक किताब पिछले साल ली थी जिसे वह वापस नहीं कर रहा था। स्टाफ की महिला कर्मचारी ने उसे किताब जमा करके दोबारा इश्यू कराने को कहा लेकिन उसने किताब जमा करने के बजाए अभद्रता की। उन्होंने शुभम तोमर के व्यवहार को देखकर हाथ पकड़कर उसे बाहर निकाल दिया। मारपीट के आरोप गलत हैं। इस दौरान विभाग संयोजक शशिकांत बालियान, छात्रनेता मोहित राजपूत, जिला सहसंयोजक सुधांशु चाहल, हनी, आयुष चौधरी, दिव्यांशु दहिया, केशव राजपूत, मिथुन पंवार, नीरज चौधरी, कार्तिक, गोल्डी, ओमवेश, उज्ज्वल, राजा, शुभम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें