फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन का उल्लंघन पडे़गा भारी

विज्ञापन
हम नहीं डरते कोरोना से।बिजनौर में सिविल लाइन में रोज की तरह बृहस्प​​तवार को भी काफी रही आवाजाही। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
लॉकडाउन का उल्लंघन पडे़गा भारी
विज्ञापन

बिजनौर। सिविल लाइन के बाद अब मुख्य बाजार में दुकानों पर भी खूब भीड़ उमड़ रही है। लॉकडाउन में भी दुकानों पर उमड़ रही भीड़ इस बात का इशारा कर रही है कि जिस दिन लॉकडाउन खुला उस दिन बाजार में पैर रखने के लिए भी जगह नहीं बचेगी। लंबे समय तक सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की सरकार की अपील भी धरी की धरी रह जाएगी। मंडावर में लॉकडाउन का उल्लंघन करने व बिना मास्क बाहर निकलने पर एक व्यक्ति को पुलिस ने दबोचा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सिविल लाइन के साथ साथ बाजार में भी भारी भीड़ उमड़ी। दुकानों से ज्यादा भीड़ सड़क पर ही थी। लोग पता नहीं क्या करने के लिए सड़क पर आ रहे हैं। पुलिस के भीड़ को घरों में रोकने के प्रयास विफल होते दिख रहे हैं। बाजार में आने के बाद भीड़ सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन नहीं करती है। ऐसे में लॉकडाउन खुलने पर प्रशासन को बाजार में कम भीड़ को लाने के लिए भी बहुत प्रयास करने होंगे। लॉकडाउन में भी सड़क पर आ रही भीड़ यह इशारा कर रही है, लॉकडाउन खुलने के बाद सड़कों पर भीड़ को संभालना मुश्किल हो जाएगा। मंडावर में बिना मास्क के सड़क पर घूमते फिर रहे गांव टीप निवासी अतरी को पुलिस ने दबोचा है। पुलिस ने उसका चालान कर दिया है। शहर कोतवाल रमेशचंद्र शर्मा का कहना है कि लोगों से लॉकडाउन का सख्ती से पालन करने की अपील की जा रही है। ऐसा न करने वालों के वाहनों के चालान किए जा रहे हैं।

बिजनौर में मुख्य बाजार में भी काफी रही भीड़।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें