फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजादी के जश्न में शामिल होंगे छात्र-छात्राएं

विज्ञापन
विज्ञापन
आजादी के जश्न में शामिल होंगे छात्र-छात्राएं
विज्ञापन

बिजनौर। यूपी बोर्ड स्कूलों को पठन पाठन के लिए खोलने को गाइडलाइन आ गई है। माध्यमिक विद्यालयों में सीमित छात्रों को बुलाकर 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम होंगे। सभी विद्यालयों में 16 अगस्त से पांच दिन दो पालियों में पढ़ाई होगी। डीआईओएस कार्यालय निर्देशों के अनुपालन की तैयारी में जुट गया है।
विज्ञापन

कोरोना के कारण मार्च से स्कूल बंद हैं। छात्र स्कूल नहीं आ रहे हैं। अब शासन ने स्कूलों को खोलने के लिए गाइडलाइन जारी कर दी है। शासन की अपर मुख्य सचिव आराधना शुक्ला की ओर से जारी पत्र के अनुसार कक्षा नौ से बारह तक के विद्यालयों में स्वतंत्रता दिवस मनेगा। सीमित छात्रों को बुलाया जाएगा। आजादी के जश्न के कार्यक्रम होंगे। कहा गया है कि शनिवार व रविवार को छोड़कर पांच दिन पठन पाठन भौतिक रूप से कराया जाएगा। पढ़ाई दो पाली में होगी। पहली पाली सुबह आठ बजे से दोपहर बारह तक है। दूसरी पाली का समय अपराह्न 12.30 बजे से साढ़े चार बजे तक है। कक्षा नौ, दस, ग्यारह व बारह के 50 प्रतिशत विद्यार्थियों को प्रथम पाली में बुलाया जाएगा। जबकि शेष 50 प्रतिशत छात्रों को दूसरी पाली में बुलाया जाएगा। जिले में यूपी बोर्ड के 387 विद्यालय है। प्रशासन की व्यवस्था पर निगाह रहेगी। बताया गया है कि विद्यालय दो पालियों में स्कूल संचालन की सूचना डीआईओएस दफ्तर को देंगे। डीआईओएस स्कूलों में शासन की गाइडलाइन का पालन सुनिश्चित कराने तथा सतत निगरानी के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करेंगे। अभिभावक संघ के जिलाध्यक्ष नृपेंद्र देशवाल, रणवीर सिंह, नेपाल सिंह, सोमेंद्र सिंह आदि का कहना है कि यह सही है कि पढ़ाई जरूरी है, परंतु पढ़ाई से ज्यादा जरूरी बच्चों का स्वास्थ्य है। प्रशासन की जिम्मेदारी है कि वह शासन की गाइडलाइन का पालन शत-प्रतिशत सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें