फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
लॉकडाउन, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं
विज्ञापन

बिजनौर। लोग लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे हैं। जबकि जिले में लॉकडाउन में कोई छूट नहीं दी गई है। भीड़ को देखकर पुलिस ने भी अपनी सख्ती बढ़ा दी है लेकिन यह भीड़ के सामने नाकाफी साबित हो रही है।
जिले में कोरोना के 23 संक्रमित मरीज मिल चुके हैं। इसके अलावा जिले के तीन लोग कानपुर में भी संक्रमित मिल चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा था कि जहां पर कोरोना के नए केस नहीं मिलेंगे वहां पर 20 अप्रैल से कुछ छूट मिलेगी। जहां केस मिलेंगे वहां कड़ाई से लॉकडाउन का पालन किया जाएगा। लेकिन जिले में उसके बाद ही सभी मरीज मिले हैं। इसे ही देखते हुए डीएम रमाकांत पांडेय ने जिले में सरकारी कार्यालय बंद रखने और कोई भी नई गतिविधि शुरू न होने देने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद भी सोमवार सुबह सड़कों पर भारी भीड़ रही। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी लोग करते नजर नहीं आए। एसडीएम बृजेश कुमार एवं सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता ने वाहनों की चेकिंग की और चालान किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर कोतवाल रमेश चंद्र शर्मा का कहना है कि जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने की वजह से जिले में लॉकडाउन में कोई छूट नहीं दी गई है। जनता किसी गलतफहमी में न रहे और लॉकडाउन का कड़ाई से पालन करे। लॉकडाउन को तोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। शास्त्री चौक पर खुद जिलाधिकारी रमाकांत पांडेय और एसपी एसपी त्यागी ने चेकिंग कराई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें