फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने बिजनौर शुगर मिल पर तालाबंदी की

Thu, 02 Jun 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर में शुगर मिल के गेट पर तालाबंदी करते भाकियू कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर में बकाया शत-प्रतिशत गन्ना भुगतान की मांग को लेकर किसानों का आंदोलन तेज हो गया है। बुधवार को भाकियू ने बिजनौर शुगर मिल की          तालाबंदी कर हुंकार भरी।  तालाबंदी होने से मिल से चीनी और शीरे की निकासी ठप हो गई है। किसान मिल पर अपना ताला ठोक कर संगठन का बैनर टांग  कर चले गए।
विज्ञापन


बिजनौर शुगर मिल पर किसानों का 12 करोड़ रुपया बकाया है। बुधवार सुबह भाकियू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष धर्मवीर सिंह धनकड़ व भाकियू जिलाध्यक्ष रामौतार सिंह के साथ किसान बिजनौर शुगर मिल पर पहुंचे और प्रदर्शन करते हुए मिल के मुख्य गेट पर ताला लगा दिया। रामौतार सिंह ने कहा कि भुगतान नहीं मिलने से किसानों का आर्थिक शोषण हो रहा है।

किसान कर्ज के दलदल में धंसता जा रहा है। इस दौरान विजय सिंह, अतुल कुमार, इनामुल्ला खां, बिजेंद्र सिंह, नरेश कुमार, चांदवीर सिंह, सतेंद्र सिंह, जय सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं, बिलाई शुगर मिल पर भाकियू प्रतिनिधिमंडल ने जीएम (केन) अनिल चौहान से वार्ता की और शत प्रतिशत भुगतान कराने को कहा।
विज्ञापन


अनिल चौहान ने 230 रुपये प्रति क्विंटल की  पहली किश्त का भुगतान 30 जून तक कराने का प्रयास करने का आश्वासन दिया। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद सिंह, कल्याण सिंह, धर्मवीर सिंह, राजीव सिंह आदि मौजूद रहे।  वहीं अफजलगढ़ में भाकियू का प्रतिनिधिमंडल द्वारिकेश शुगर मिल पहुंचा। चीनी मिल के महाप्रबंधक से अवशेष गन्ना मूल्य का पेमेंट कराने की मांग की।
ब्लाक अध्यक्ष दर्शन सिंह, भूपेंद्र सिंह, हरदयाल सिंह, मुखतार सिंह रहे। मिल के मुख्य महाप्रबंधक एसपी सिंह ने अवशेष गन्ना मूल्य का भुगतान जल्द कराने का भरोसा दिया है। उधर, स्योहारा में भाकियू ने मिल पर धरना नहीं दिया। केवल मिल के अफसरों से किसानों का प्रतिनिधिमंडल ने वार्ता की।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें