फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: पशुओं के फर्जी स्वास्थ्य प्रमाणपत्र जारी कर लोन स्वीकृत कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर। पशुपालन विभाग के उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डिप्टी सीवीओ धामपुर के फर्जी हस्ताक्षर, पदनाम की मुहर बनाकर पशुओं का फर्जी स्वास्थ्य प्रमाणपत्र जारी कर बैंकों से सांठगांठ कर लोन दिलाने का मामला उजागर हुआ है। डिप्टी सीवीओ ने तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

डिप्टी सीवीओ डॉ. पीएस कोहली ने तहरीर में बताया कि उनके संज्ञान में काफी पिछले कई महीने से आ रहा था कि धामपुर, शेरकोट, अफजलगढ़ आदि क्षेत्रों में कुछ लोग उनके फर्जी हस्ताक्षर कर और पदनाम मुहर बनाकर फर्जी तरीके से पशुओं का स्वास्थ्य प्रमाणपत्र जारी कर उन्हें बैंकों से लोन दिलवा रहे हैं। वह मामले की जांच में लगे हुए थे लेकिन सबूत नहीं मिल पा रहा था।
मंगलवार को फर्जी प्रमाणपत्र देखकर वह सन्न रह गए। तहरीर में उन्होंने बताया कि पशु स्वास्थ्य प्रमाण पत्र पर उनके फर्जी हस्ताक्षर, पदनाम की मुहर भी लगी थी। आरोपियों ने उनके फर्जी हस्ताक्षर और पदनाम का गलत प्रयोग कर पशुओं का फर्जी तरीके से स्वास्थ्य प्रमाणपत्र जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ अभय कुमार पांडे का कहना है कि मामले की गहराई से जांच में पता किया जाएगा कि आरोपियों ने ऐसा कर कितने बैंकों से फर्जी तौर पर लोन लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें