चांदपुर। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित पुरातन छात्र सम्मेलन में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री अशोक कटारिया ने कहा कि दुनिया में बिना अनुशासन के कोई भी महान काम होना सम्भव नहीं है। जीवन भर नियम, संयम, अनुशासन से जीना बड़ा काम है।
मुख्यअतिथि ने कहा कि आप स्वयं तो निकल गए हैँ, निखर गए हैं, आईएएस, आईपीएस, मंत्री हो गए, विधायक हो गए इसका कोई मूल्य नहीं है, देखना यह है कि हम अपने बाद वालों के लिए प्रेरणा क्या छोड़ रहे हैं। मुख्य वक्ता अक्षी अग्रवाल ने विद्या भारती की योजनाओं, कार्यों के बारे में जानकारी दी।
कार्यक्रम में पुरातन छात्रों को प्रतीक चिहन देकर सम्मानित किया गया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांध दिया। पुरातन छात्रों ने अपने अनुभवों को साझा किया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्यअतिथि अशोक कटारिया, कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. नीरज चौधरी, विद्यालय प्रबंधक पंकज वैश्य आदि अतिथियों ने किया। प्रधानाचार्य नवनीत कुमार ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में शिव कुमार शर्मा, सुधीर अग्रवाल, रविंद्र कुमार, स्वाति गर्ग, संजय गोयल, नीरज राटौर, शैलेंद्र गोयल, मुकेश कर्णवाल, जतिन अहलावत, डॉ. रामप्रकाश शर्मा, मोहित अग्रवाल, महेश चंद्र त्यागी, नवीन माहेश्वरी, आशु गोयल आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन छात्र वैभव वर्मा और छात्रा खुशी शर्मा ने संयुक्त रूप से किया।
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज चांदपुर में आयोजित पुरातन छात्र सम्मेलन में सम्मानित पुरातन छात