साहित्यकार भगीरथ और अजय सम्मानित
नजीबाबाद। साहित्यकार रामावतार त्यागी स्मृति सम्मान समारोह में वरिष्ठ साहित्यकार सरदार भगीरथ सिंह और अजय जैन को शॉल ओढ़ा कर, स्मृति पत्र एवं प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया।
युग हस्ताक्षर साहित्य संस्था की ओर से आयोजित सम्मान समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि महेंद्र अश्क और रिटायर्ड आयकर आयुक्त प्रताप सिंह ने किया। युग हस्ताक्षर के अध्यक्ष जितेंद्र कक्कड़ ने साहित्यकार रामावतार त्यागी के जीवन के बारे में बताया। इस दौरान आयोजित काव्य पाठ कार्यक्रम में कुमुद कुमार ने ताकत कागज में नहीं कलम में होती है, लिख दो अगर आग तो क्रांति हो जाती है.., अर्चना चौहान ने प्रेम परवाना नहीं होता प्रेम मजमून नहीं होता, आत्मा की वो आवाज है प्रेम, जिसे हर दिल बयां नहीं करता.., अंजलि गोयल अंजू ने मैं नारी हूं नारी ही रहने दो केवल, ना सीता सी कहो महान, ना दुर्गा का मुझे दो नाम, बस थोड़ा दे दो सम्मान। जितेंद्र जैन ने गुरु से शिष्य की कौन सी बात अनजानी है रचना सुनाई।
इसके अलावा अजय जैन, प्रमोद कुमार शर्मा, अशोक कृष्ण, मौसूफ वासिफ, राजेश मिश्रा राजू, बेगराज यादव, अजय जोहरी, मंजू मधुर, प्रदीप डेजी ने अपनी-अपनी काव्य रचनाएं प्रस्तुत कीं। इस अवसर पर राजेंद्र त्यागी, निशा अग्रवाल, श्याम तिवारी, अशोक अग्रवाल, संजीव एकल, मोनू रुबा, जयप्रकाश शर्मा, मनजीत कौर, नरेश सिंह मौजूद रहे।