अल्हैपुर ब्लॉक के 80 विजयी प्रधानों की सूची जारी
धामपुर। अल्हैपुर विकास क्षेत्र में संपन्न हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना सोमवार को दोपहर बाद तक संपन्न हो गई। रविवार रात तक 17 और सोमवार शाम तक 80 ग्राम पंचायतों के विजयी ग्राम प्रधानों की घोषणा कर दी गई। जीत का प्रमाण पत्र मिलते ही नवनिर्वाचित प्रधानों के चेहरे खिल उठे।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी आरओ नौशाद हुसैन ने बताया कि ग्राम पंचायत फतेहपुर जमाल से मोहम्मद उमर,
फतेहपुर लाल से दीपा चौहान, गजुपुरा से अनीता देवी, मौहड़ा से ऋषिपाल सिंह सैनी, धामपुर हुसैनपुर से राबिया, नवादा सैदपुर जलाल से नईम अहमद, अहमदपुर जलाल से अनीता देवी, कौड़ीपुरा से अशोक कुमार, किरारखेड़ी से शाहनवाज, शाहलीपुर उत्तमचंद से वीरो देवी, मुबारकपुर टप्पा भारती से सर्वेश देवी, शाहलीपुर नीचल से राजेश सिंह, बसेड़ा नारायण से ईश्वर दयाल, मिर्जापुर पल्ला से महमूद, नंगला नैंसी से सरिता देवी, मुकुरपुरी से सलीम, बुआपुर नत्थू से समलेश देवी, नंगली लाड़न से नसीमुद्दीन, रायपुर मलूक से अलीहसन, दीत्तनपुर से नफीस, बालकिशनपुर से अनुज कुमारी, कोपा से हेमराज सिंह, चकराजमल से मोहम्मद तलहा, जमालपुर आलम से अनिल कुमार, हकीमपुर शकरगंज से अनिल कुमार, बक्शनपुर से दिलशाद अहमद, बेरखेड़ा चौहान से इदरीशा प्रधान निर्वाचित हुए।
इसके अलावा नसीपुर बनवारी से नौबहार सिंह, मोहम्मदपुर जमाल से निजामुद्दीन, आसफाबाद भवन से रूपा, ज्योतहिम्मा से राशिद, चकमोहम्मद नगर से रवि कुमार, मुस्तफापुर तैय्यब से फिरोजा खातून, रामठेरा देवराज सिंह, साहनपुर नवादा से विमलेश कुमारी, मौजमपुर जैतरा से सुनीता, अजीतपुरदासी से जयवीर सिंह, तीबड़ी से शबाना, उमरपुर खादर से मनोज कुमार, सरकथलसानी से मिथलेश, सद्दोबैर से दिनेश, आजमपुर जमनीभान से हेमराज सिंह, अलीपुर लालमन से सुषमा, पूरनपुर से दुष्यंत, औरंगशाहपुर बनवारी से ममता, लतीफपुर से महेंद्र सिंह, पालकी ऐमन से दिनेश कुमार, मोहम्मदपुर सादा से संध्या सिंह, नंगला नत्था से रऊफ, पृथ्वीपुर बनवारी से तुफैल, बादशाहपुर लक्ष्मी सैन से सुनीता, वाजिदपुर से अमीना, नींदडू खास से अदीवा, इब्राहिमपुर नारायण से धर्मवीर सिंह, नुरूल्लापुर उदयचंद से निसार अहमद, मिलक जहांगीराबाद से शबनम, हुसैनपुर हमीद से शहनाज, अल्हैपुर से प्रदीप कुमार विजयी घोषित हुए है। सभी को आरओ की ओर से जीत के प्रमाण पत्रों वितरित किए गए।