फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने भागूवाला में खाद स्टोर बंद कराया, किसानों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
खाद स्टोर बंद कराने से किसानों में रोष
विज्ञापन

भागूवाला। मंडावली पुलिस द्वारा भागूवाला में खुले खाद स्टोर को बंद कराने से किसानों में रोष व्याप्त है। किसानों को खाद न मिलने से उनकी फसल बर्बाद होने की कगार पर है। किसानों ने प्रशासन से भागूवाला के खाद स्टोर को खुलवाने की मांग की है।
किसान मुस्तकीम, सुशील, लक्ष्मण, रामपाल का कहना है कि कोरोना कर्फ्यू में जिस तरह इंसानों के लिए दवाईयां और अस्पताल जरूरी है, वैसे ही किसानों की फसल के लिए खाद और कीटनाशक दवाईयां जरूरी हैं। गेहूं की फसल की कटाई के बाद खेतों में गन्ना की फसल की जा रही है। साथ ही तैयार गन्ने की फसल को भी उवर्रक और कीटनाशक दवाईयों की जरूरत है। कोरोना कर्फ्यू के कारण सहकारी समिति बंद होने से किसानों को खाद नहीं मिल रहा, ऐसे में किसान निजी खाद स्टोर पर निर्भर है। लेकिन पुलिस प्रशासन निजी खाद स्टोर को बंद करा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने आरोप लगाया कि सोमवार को भागूवाला के एक खाद स्टोर पर कई किसान खाद और कीटनाशक दवाईयां लेने पर पहुंचे। मौके पर पहुंची मंडावली पुलिस ने हाईवे स्थित खाद स्टोर को बंद करा दिया। साथ ही पुलिस दुकान स्वामी को उठाकर ले गई। खाद स्टोर बंद कराने से किसानों में रोष व्याप्त है। इस समय गन्ने की फसल को खाद की आवश्यकता होती है। खाद न मिलने से किसानों की फसल को नुकसान हो रहा है। किसानों ने प्रशासन से निजी खाद स्टोर खुलवाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें