फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइनमैन की सजगता से टला रेल हादसा

Mon, 04 Jul 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदक में  रविवार सुबह लाइनमैन की सजगता से बड़ा हादसा होने से टल गया। स्टेशन के पास डाउन लाइन में फ्रैक्चर होने की सूचना पर लाइनमैन ने सहारनपुर से मुरादाबाद जा रही मेमो ट्रेन को 25 मिनट रोका गया। फिश प्लेट लगाकर ट्रेन गुजारा गया। बाद में मरम्मत की गई।
विज्ञापन

लाइनमैन ऋषिपाल रविवार सुबह करीब सवा छह बजे रेलवे ट्रैक का निरीक्षण कर रहा था। डाउन लाइन पर स्टेशन व फाटक संख्या 495बी के पास उनको रेलवे लाइन में ज्वाइंट के पास फ्रैक्चर नजर आया। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना स्टेशन पर दी। सूचना पर वहां से गुजरते हुए सहारनपुर से मुरादाबाद जा रही मेमो ट्रेन को रास्ते में ही रुकवाया गया और 25 मिनट तक लाइन पर काम करने के बाद फिश प्लेट लगाकर ट्रेन को रवाना किया गया। इसके बाद भी लाइन की मरम्मत की गई। बाद में भी गाड़ियों को कॉशन देकर गुजारा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें