फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुमति के बाद भी सीमित बसों का हुआ संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
अनुमति के बाद भी सीमित बसों का हुआ संचालन
विज्ञापन

नजीबाबाद। अंतरराज्यीय रोडवेज बस सेवा को सरकार से अनुमति के बावजूद हरिद्वार में यूपी की सीमित बसों को ही प्रवेश दिया गया, जिससे रोडवेज और यात्रियों के बीच असमंजस की स्थिति बनी रही।
सरकार ने अंतरराज्यीय रोडवेज बस सेवा एक अक्तूबर से शुरू करने की घोषणा की थी। नजीबाबाद डिपो से हरिद्वार, कोटद्वार (उत्तराखंड) के लिए रोडवेज बसें लगाई गईं। नजीबाबाद डिपो से जैसे ही बसें हरिद्वार पहुंची तो उत्तराखंड परिवहन विभाग ने दो या तीन बसों को ही रोडवेज परिसर में लेने की अनुमति दी जिससे असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो गई। आननफानन में नजीबाबाद रोडवेज अधिकारियों ने उत्तराखंड के लिए स्थिति स्पष्ट होने तक सीमित बसें कर दीं। नजीबाबाद से हरिद्वार के लिए करीब आधा दर्जन और कोटद्वार के लिए भी तीन से चार बसों का संचालन हुआ। डिपो के स्टेशन प्रभारी भाईलाल ने बताया कि उत्तराखंड परिवहन विभाग से बसों के संचालन के संबंध में संपर्क किया जा रहा है। बताया कि अंतरराज्यीय बस सेवा शुरू होने के बावजूद नजीबाबाद से दिल्ली जाने वाली बसें दिल्ली सीमा में प्रवेश रोकने के चलते कौशांबी तक ही संचालित हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिपो की 60 बसें संचालित
नजीबाबाद। नजीबाबाद डिपो की 71 रोडवेज बसें हैं। कोविड-19 दौर में लंबे अर्से तक संचालन बंद रहने के बाद नजीबाबाद डिपो ने बसों का संचालन शुरू होने से पर डिपो की तीन अनुबंधित बसों सहित 11 रोडवेज बसों को टैक्स माफी की दृष्टि से सरेंडर किया हुआ है। शेष 60 बसों का संचालन विभिन्न रूट पर किया जा रहा है। डिपो की आय में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो रही है। 30 सितंबर को नजीबाबाद डिपो ने आय की दृष्टि से एक दिन की आय लक्ष्य से अधिक आय अर्जित की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें