फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झमाझम बरसे मेघ, गर्मी से मिली राहत

विज्ञापन
बिजनौर में बारिश से अपने बच्चे को बचाती महिला। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
झमाझम बरसे मेघ, गर्मी से मिली राहत
विज्ञापन

बिजनौर। बुधवार को बिजनौर सहित कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई। बारिश ने कुछ समय के लिए लोगों को गर्मी से निजात दिलाई। बारिश बंद होने के कुछ ही देर बाद सूरज की तेज धूप ने लोगों का पसीना निकाल दिया।
विज्ञापन

मंगलवार से भाद्रपद माह की शुरुआत हो गई है। इस माह के दो दिन बीत चुके हैं। सोमवार-मंगलवार की मध्य रात्रि यानि सावन के अंत और भाद्रपद की शुरुआत वाली रात में आधी रात के बाद तेज आंधी के साथ बारिश हुई थी। बुधवार सुबह भी करीब साढ़े ग्यारह बजे आसमान में अचानक घनघोर बादल छा गए और झमाझम बारिश शुरू हो गई। कुछ देर की बारिश से नगरवासियों को गर्मी से राहत मिल गई। लेकिन यह राहत ज्यादा देर नहीं टिक सकी। कुछ ही देर बाद आसमान से बादल छट गए और सूरज की तेज धूप से फिर से लोगों का पसीना निकालने लगा। दो दिनों की बारिश को देखकर जिलेवासियों को भाद्रपद में अच्छी बारिश की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें