फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बिजली मीटर में लाइट, घर की बत्ती गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। स्मार्ट प्रीपेड मीटर शनिवार दोपहर बाद सक्रिय हो गए। इस कारण शहर के 278 उपभोक्ताओं के बिजली मीटर में बत्ती रही, लेकिन घर व प्रतिष्ठानों की बत्ती गुल हो गई। एक दो घंटे बाद उपभोक्ताओं बिजली गायब होने का पता चला। आपूर्ति सुचारू कराने को लेकर उपभोक्ताओं बिजलीघरों पर पहुंचे। उपभोक्ताओं ने व्यवस्था परिवर्तन का विरोध किया। घंटों जद्दोजहद के उपरांत करीब 175 उपभोक्ताओं ने नौ लाख रुपये जमा किए और रिचार्ज कराकर आपूर्ति सुचारू कराई।
विज्ञापन

अफसरों के अनुसार फरवरी माह के अंतिम दिन शनिवार दोपहर पीवीवीएनएल मुख्यालय के निर्देशानुसार 5 किलोवाट घरेलू एवं 2 किलोवाट कॉमर्शियल श्रेणी के करीब 278 उपभोक्ताओं के स्मार्ट मीटरों को प्रीपेड कर दिया गया। बिजली बिल बकाया होने पर इन उपभोक्ताओं के मुख्यालय से ही कनेक्शन अस्थायी रूप से डिस्कनेक्ट किए गए। इनमें उन्हें शामिल किया गया, जिन्होंने प्रीपेड में परिवर्तन किए एक माह से अधिक समय हो चुका है और जिनका बैलेंस पिछले 3 दिनों से नेगेटिव चल रहा है।
n बिजनौर शहर में बिजली के 35 हजार उपभोक्ता : शहर में बुखारा एवं आवास विकास बिजलीघर से 35 हजार उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति होती है। विभाग के अनुसार शहर में एक तिहाई यानी 13000 उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लग गए। बाकी उपभोक्ताओं के यहां मीटर लगने का कार्य चल रहा है। यह स्मार्ट प्रीपेड मीटर शहर से लेकर ग्रामीण अंचल तक लगाएं जा रहे हैं। इन मीटरों में प्रीपेड व स्वयं बिजली बिलिंग आदि की सुविधाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें