फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिफ्ट देना पड़ा महंगा, कार लूट ले गए सवार

विज्ञापन
विज्ञापन
लिफ्ट देना पड़ा महंगा, कार लूट ले गए सवार
विज्ञापन

मंडावली/नजीबाबाद। (बिजनौर) बरेली के एक व्यक्ति को तीन लोगों को कार में लिफ्ट देना महंगा पड़ा। हरिद्वार से कार में लिफ्ट लेने वाले तीनों व्यक्ति कार चालक की जरा सी चूक के चलते भागूवाला क्षेत्र से नहर पटरी मार्ग से कार लेकर फरार हो गए।
बरेली के पीपलसाना निवासी दीपक शर्मा अपनी भाभी को देहरादून कार से छोड़कर वापसी कर रहे थे। बुधवार की शाम हरिद्वार के चंडीघाट क्षेत्र से तीन व्यक्तियों ने दीपक शर्मा से लिफ्ट मांगी। भागूवाला पूर्वी गंगनहर पटरी मार्ग से गुजरते समय कार चालक ने एक दुकान से पानी की बोतल खरीदने के लिए कार रोकी। संयोग से वह कार में चाबी लगी छोड़ गए। कार में बैठे तीनों व्यक्तियों ने मौके का फायदा उठाया और कार लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन

बुधवार की रात लगभग आठ बजे हुई घटना की सूचना दीपक शर्मा ने भागूवाला पुलिस चौकी को दी। मंडावली के थानाध्यक्ष हिमांशु चौहान के निर्देशन में भागूवाला चौकी इंजार्च सहित क्षेत्र की पुलिस ने कार लुटेरों को तलाशा लेकिन उनका पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

पुलिस ने चलाया गहन चेकिंग अभियान
मंडावली/भागूवाला। मंडावली थाना क्षेत्र में कार लूट की वारदात के बाद एसपी डॉ.धर्मवीर सिंह के निर्देश पर पुलिस ने मंडावली थाना क्षेत्र के दुपहिया और चौपहिया वाहनों की चेकिंग का अभियान चलाया। मंडावली पुलिस ने भागूवाला में कोटावाली नदी पुल, चंदक हैड, मोटा महादेव मंदिर तिराहा, मंडावली-भुड्डी-नांगलसोती संपर्क मार्ग पर वाहनों की गहन तलाशी की। कई वाहनों के यातायात नियमों के उल्लंघन में चालान किए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें