फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी में बैंक अधिकारियों सहित छह के विरूद् रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। सीजेएम दलीप कुमार सचान ने एक ग्रामीण का कृषि कार्ड का फर्जी खाता बैंक में खुलवाकर एक लाख अस्सी हजार रुपये धोखाधड़ी से हड़पने के मामले में प्रथमा सर्व यूपी ग्रामीण बैंक सिविल लाइन बिजनौर के शाखा प्रबंधक, फील्ड ऑफिसर व बैंक कर्मचारियों एवं ग्रामीण के पुत्र, पौत्र आदि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी विवेचना का आदेश थाना शहर कोतवाली पुलिस को दिया है।
विज्ञापन

थाना कोतवाली शहर के ग्राम झलरी निवासी 80 वर्षीय जगराम ने सीजेएम न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में कहा था कि उसके नाम साढ़े सात बीघा जमीन है। इस पर वह खेती कर अपना जीवन यापन करता है। उसने आज तक किसी बैंक से लोन नहीं लिया। जन सेवा केंद्र से जब उसने अपने खाते की खतौनी निकलवाई तो पता चला कि उसकी जमीन पर किसी ने फर्जी कागजात तैयार कर 30 मार्च 2019 को दो लाख चालीस हजार रुपये का कृषि कार्ड बनवाकर एक लाख अस्सी हजार रुपये निकाल लिए। जगराम प्रार्थना पत्र में यह भी कहा कि दो वर्ष से वह अपने पुत्र जयचंद्र व पौत्र गौरव के साथ रह रहा था। ये लोग उसे खाने में नशे की दवा चोरी से खिलाते थे, जिससे वह बीमार रहने लगा और उसकी याद्दाशत कमजोर हो गई। कई बार उसका पौत्र गौरव उसे बिजनौर ले गया और उसे किसी दफ्तर में ले जाकर यह कहकर हस्ताक्षर करा लेता था कि तेरा इलाज चल रहा है अस्पताल में टेस्ट होना है।
नौ सितंबर 2019 को जब वह अपने दूसरे पुत्र मनीराम को लेकर प्रथमा सर्व यूूपी ग्रामीण बैंक की सिविल लाइन शाखा में गया और लोन की बाबत बैंक कर्मचारियों से पता किया। उन्होंने कोई भी जानकारी देने से मना कर दिया। लोन डीड से पता चला कि उसके लोन में गारंटर उसी के गांव के पुष्पेंद्र व राजकुमार थे। जब उसने इन लोगों से कहा कि उसके साथ धोखाधड़ी क्यों की गई है तो उन्होंने जगराम के साथ गाली गलौच की। इस मामले में सीजेएम द्वारा पुलिस से रिपोर्ट मंगाने पर पुलिस ने जो जांच आख्या दी उसके अनुसार इस मामले में बैंक कर्मचारियों व जयचंद्र, गौरव, पुष्पेंद्र व राजकुमार की भूमिका संदिग्ध है। कोर्ट ने बैंक अधिकारियों सहित जयचंद्र, गौरव, राजकुमार व पुष्पेंद्र के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें