लॉकडाउन की अवधि बढ़ाने से ही बचेगी जान
बिजनौर। जिले के गांव भी कोरोना के खिलाफ लड़ाई में पीछे नहीं हैं। ग्रामप्रधान गांवों में सफाई कराने व कीटनाशकों के छिड़काव में दिन रात एक किए हुए हैं। ग्राम प्रधान भी नहीं चाहते हैं कि अभी लॉकडाउन खुले। प्रधानों का कहना है कि लॉक डाउन की अवधि बढ़ाकर ही लोगों को संक्रमित होने से लोगों को बचाया जा सकता है।
अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संगठन जिलाध्यक्ष मुकेश दहिया का कहना है कि लॉकडाउन का पालन कर ही कोरोना को हरा सकते हैं। हमें घर के अंदर ही रहना होगा। सरकार हर हाल में लॉकडाउन बढ़ाए। ग्राम प्रधान अपने गांवों में जनता का ध्यान रखेंगे।
ग्राम प्रधान इंद्रजीत चौहान का कहना है कि लॉकडाउन बढ़ाना ही कोरोना को हराने का एकमात्र तरीका है। कोरोना को हराने के लिए केंद्र सरकार लॉकडाउन बढ़ाए। ग्राम प्रधान और किसान किसी सभी की मदद करेंगे और परेशानी नहीं आने देंगे।
ग्राम प्रधान रवि शर्मा का कहना है कि जनता भी लॉकडाउन बढ़ाने की मांग कर रही है। इस बार का लॉकडाउन पहले से ज्यादा सख्ती से लागू होना चाहिए। लॉकडाउन में सरकार ने भी ऐसी व्यवस्थाएं कीं कि जनता को परेशानी नहीं हुई। किसान के अलावा बाकी लोगों को घरों से निकलने की इजाजत न हो।
ग्राम प्रधान मुकेश राजपूत का कहना है कि किसी ने प्रधानमंत्री के लॉकडाउन लगाने का विरोध नहीं किया। अब तो जनता खुद लॉकडाउन बढ़ाने की मांग कर रही है। कोरोना को हराने के लिए हर हाल में लॉक डाउन बढ़ना चाहिए।
ग्राम प्रधान अजय राजपूत का कहना है कि लॉकडाउन से किसी को कोई परेशानी नहीं है। जान है तो जहान है। लॉकडाउन न लगा होता तो कोरोना से देश में लाखों लोग संक्रमित हो चुके होते। प्रधानमंत्री अपनी घोषणा में लॉकडाउन बढ़ाने की ही बात करेंगे।
ग्राम प्रधान राजपाल सिंह का कहना है कि लॉकडाउन बढ़ाना जनता के हित मेें है। सरकार ने जनता के लिए आपात सेवाएं जारी रखी हैं। अगर जिंदा रहेंगे तो कमाने के लिए सारी उम्र पड़ी है। सभी लॉकडाउन बढ़ाने के लिए खुद को तैयार भी कर चुके हैं।
बिजनौर के ग्राम प्रधान इंद्रजीत चौहान।- फोटो : BIJNOR
बिजनौर के अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संगठन जिलाध्यक्ष मुकेश दहिया।- फोटो : BIJNOR
बिजनौर के ग्राम प्रधान राजपाल सिंह।- फोटो : BIJNOR
बिजनौर के ग्राम प्रधान अजय राजपूत।- फोटो : BIJNOR
बिजनौर के ग्राम प्रधान मुकेश राजपूत।- फोटो : BIJNOR