फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलन भरी ठंड से जनजीवन अस्तव्यस्त

विज्ञापन
बिजनौर में रविवार की सुबह छाए कोहरे से गुजरता वाहन। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
गलन भरी ठंड से जनजीवन अस्तव्यस्त
विज्ञापन

बिजनौर। दिन भर शीतलहर चलने और बादल छाए रहने से भीषण ठंड के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। दिन भर धूप नहीं निकली तो लोगों ने अलाव आदि का सहारा लिया। इसके बावजूद ठंड से राहत नहीं मिली। रविवार को जिले का न्यूनतम तापमान 09 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अधिकतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय आर्द्रता 97 प्रतिशत रही, जो दोपहर में मामूली घटकर मात्र 88 फीसदी पर पहुंच गई।
विज्ञापन

शनिवार रात से ही जिलेे में घना कोहरा छाना शुरू हो गया था। रविवार को पूरे दिन सूर्य देवता के दर्शन नहीं हुए, जिससे सभी को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। रविवार को सुबह के समय घना कोहरा छाया। दोपहर बाद कोहरा तो छंट गया, लेकिन बादल पूरे दिन छाए। इसके साथ ही दिन भर शीतलहर चलती रही, जिससे लोगों के हाड़ कांपने लगे। हाड़ कंपा देने वाली इस ठंड से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। मौसम वेधशाला नगीना के प्रेक्षक सतीश कुमार के अनुसार रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 09 डिग्री पर पहुंच गया। सुबह के समय की आर्द्रता 97 प्रतिशत रही, जबकि दोपहर में धूप न निकलने के कारण यह 88 प्रतिशत ही रही। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में अधिक कोहरा छाए रहने की संभावना है, जिससे ठंड में और अधिक इजाफा होगा।

बिजनौर में रविवार को भीषण ठंड में गर्म कपड़ों में लिपटकर जाती स्कूटी सवार।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें